Showing posts with label Kavitayen. Show all posts
Showing posts with label Kavitayen. Show all posts

Wednesday, 19 January 2022

तुम्हे जब देखता हूँ मैं

तुम्हे जब देखता हूँ मैं 
तो सब कुछ भूल जाता हूँ 
कहाँ हूँ क्यों खड़ा हूँ मैं 
ये सब भी भूल जाता हूँ 
तुम्हारी आँखों का काजल 
गजल मेरी बनाता है 
तुम्हारी साँस की खुशबू 
मेरा तन - मन महकाता है 
तुम्हे पाकर पास अपने 
मैं दुनिया को भूल जाता हूँ 
तुम्हारा मुस्कुराना भी 
खिलते फूलो सा लगता है 
तुम्हारा यूँ शरमाना विक्रान्त 
के दिल को चुराता है 
तुम्हे जब देखता हूँ मैं 
तो सब कुछ भूल जाता हूँ 
कहाँ हूँ क्यों खड़ा हूँ मैं 
ये सब भी भूल जाता हूँ

खोया - खोया रहता हूँ

जब से मिला हूँ तुमसे मैं, 
बस खोया - खोया रहता हूँ, 
मिल जाऊँ तुमसे जल्दी मैं, 
यही ख्वाब संजोया रहता हूँ, 
जल्दी से तुमको पा जाऊँ, 
मैं और तुम से हम हो जाऊँ, 
इस सपने में रंग भरने को, 
मैं सोया - सोया रहता हूँ, 
होगी वो कहाँ, कैसे होगी, 
ये बात सताती है विक्रान्त को हरपल, 
रहेगी इक दिन साथ मेरे, 
ये उम्मीद जगाये रहता हूँ
जब से मिला हूँ तुमसे, 
बस खोया - खोया रहता हूँ।

प्यार का इजहार

मैं होंठो से कुछ कह पाया नहीं, 
पर निगाहो ने मेरी कुछ छुपाया नहीं, 
वो जान सब कुछ गए, पर कुछ बोले नहीं, 
वो चले यूँ गये, मुड़कर देखे नहीं, 
बहुत समय तक मैं यूँ ही राह तकता रहा, 
और जमाना मुझपे ही हँसता रहा, 
मुद्दतें हो गई आज आये हैं वो, 
मुझे ही भला बुरा सुनाये हैं वो, 
कहते हैं कि क्यूँ मुँह से बोला नहीं, 
जुबां से क्यूँ कुछ भी बोला नहीं, 
प्यार को यूँ छुपाना नहीं चाहिए, 
दिल भी किसी का दुखाना नहीं चाहिए, 
दिल उनका न दुखे ये सोचकर चुप रहा, 
हो गयी वो किसी की न विक्रान्त की हुई, 
उनकी बात सुनकर बहुत पछतावा हुआ, 
उनकी जुदाई का गम अब जीवन भर का हुआ, 
इसलिए भाई सुन लो जरा ध्यान से, 
प्यार का इजहार कर दो समय जान के।

आज का दिन है बहुत खास मेरा

आज का दिन है बहुत खास मेरा,
इस दिन ही मैंने कुछ पाया है,
न जाने कब से उससे बिछड़ा था,
आज के दिन ही उसको पाया है,
जिसकी तलाश में वर्षो से,
मैं भटक रहा था यूँ दर-दर,
पा गया उसे एक लम्हे में,
सोचा न था वो मिलेगी इस कदर,
आज का दिन है बहुत खास मेरा,
इस दिन ही मैंने कुछ पाया है।
मिलना भी हुआ बहुत खास मेरा,
जीवन हो गया मेरा पूरा,
तब से हर लम्हा याद में उसकी,
विक्रान्त अपना समय बिताता है,
आ जायेगी जल्दी पास उसके,
यही सोच- सोच इठलाता है,
आज का दिन है बहुत खास मेरा,
इस दिन ही मैंने कुछ पाया है।

Saturday, 1 June 2019

याद कर लो

चले थे साथ मिलकर हम कभी 
तुम वो जमाना याद कर लो 
बिछड़ गए हैं हम अभी 
पर तुम वो जमाना याद कर लो 
हाथो में लेकर हाथ 
बातें करते थे सारी रात 
न जाने कहाँ चली गयी वो शाम 
एक बार फिर वो शाम याद कर लो 
फिर आ जाओ मेरे पास 
रंगीन कर दो मेरी सुबह और शाम 
अपनी बाहों में भर के मुझे 
मेरे शरीर में जीवन का संचार कर दो 
चली गयी हो जब से बेजान हो गया हूँ 
तेरी राह तकते -तकते चट्टान हो गया हूँ 
आकर पास मेरे मुझे अपना बना लो 
विक्रान्त टूट जाये इससे पहले इसे अपना बना लो।

Friday, 31 May 2019

आगे ही अब बढ़ते जाओ

चल पड़े हो अगर बाबा तो, 
आगे ही अब बढ़ते जाओ, 
सोई हुई इस जनता को, 
अब फिर से जीना सिखलाओ, 
बहुत हो चुकी बर्बादी, 
इंसान जला सामान जला, 
श्मसान हो चुके गाँव- नगर को, 
फिर से नगर बना दो बाबा, 
अत्याचारी को सदाचार का, 
अब पाठ पढ़ा दो बाबा, 
अन्तरमन में दबी चिंगारी को, 
अब आग बनाओ जल्दी से, 
अत्याचार का अन्त करके, 
इंसान को इंसान बनाओ जल्दी से, 
धर्म का ऐसा हुँकार करो, 
जो जन- जन को दिखाई और सुनाई दे, 
जन - जन के भीतर का पाप मरे, 
बस इंसान ही इंसान दिखाई दे, 
अब इंसान को इंसान बना दो बाबा, 
जीना सबको सिखा दो बाबा।।

दिल चुराती हो मेरा/ Dil Churati Ho Mera

आती हो जब तुम सामने 
तो दिल मचल जाता है मेरा 
देखती हो जब पलकें उठाके 
तो दिल ठहर जाता है मेरा 
देखकर हो जब मुस्कुराती 
तो दिल बहक जाता है मेरा 
देखती हो जब तिरछी नजर से 
दिल घायल हो जाता है मेरा 
शरमा के हो जब नजरें झुकाती 
तो दिल चुराती हो मेरा।

Saturday, 18 May 2019

चलो दूरी मिटायें हम/ Chalo Duri Mitaye Hum

जब से तुमसे मिला हूँ मैं,
तेरी यादों में खोया हूँ,
उस दिन के सारे लम्हों को,
अपने दिल में बसाया हूँ,
सोचता हूँ तुमसे मिलकर,
बतलाऊँ अपनी हालात मैं,
या आंखों से सारी बात करूँ,
मुँह से कुछ भी न बोलू मैं,
हर लम्हा तुमसे मिलने की,
आस में मेरा बीत रहा,
क्या बोलूंगा तुमसे मिलकर,
हर पल विक्रान्त ये सोच रहा,
छोड़ो मेरी इस हालत को,
अपनी कहो तुम कैसी हो,
 नींद समय पर आती है,
या तड़प रही मेरे जैसी हो,
अगर हालत मेरे जैसे है,
तो चलो दूरी मिटाये हम,
मिलें जो अगली बार कभी,
तो एक दूजे में खो जायें हम।




Jab se tumse mila hun mai, 
Teri yaadon me khoya hun, 
Us din ke sare lamho ko, 
Apne dil me basaya hun, 
Sochta hun tumse milkar, 
Batlau apni halat mai, 
Ya aankho se sari baat karu, 
Muh se kuchh bhi na bolu mai,
Har lamha tumse milne ki, 
Aas me mera beet raha, 
Kya bolunga tumse milkar,
Har pal VIKRANT ye soch raha,
Chhodo meri is halat ko, 
Apni kaho tum kaisi ho, 
Need samay par aati hai, 
Ya tadap rahi meri jaisi ho, 
Agar halat mere jaise hain, 
To chalo duri mitaye hum,
Mile jo agli baar kabhi, 
Ek duje me kho jaye hum.

बहुत याद तुम्हारी आती है!/ Bahut yaad tumhari aati hai

बहुत याद तुम्हारी आती है,
जब घर में अकेला होता हूँ,
तन्हाई में जब खोता हूँ,
हो जाता हूँ बेचैन जब मैं
तब याद तुम्हारी आती है।

जब दो युगल प्रेमी को देखता हूँ,
तुम्हारी यादो में खोता हूँ,
भूल जाता हूँ दुनिया को मैं,
केवल याद तुम्हारी आती है।

न चाह कर भी तुमसे दूर हूँ मैं,
दुनियादारी में मजबूर हूँ मैं,
विक्रान्त जल्दी आएगा पास तेरे,
क्योंकि बहुत याद तुम्हारी आती है।
बहुत याद तुम्हारी आती है।

Bahut yaad tumhari aati hai, 
Jab ghar me akela hota hun, 
Tanhai me jab khota hun, 
Ho jata hun bechain jab mai, 
Tab yaad tumhari aati hai,

Jab do yugal premi ko dekhta hun, 
Tumhari yaadon me khota hun, 
Bhul jata hun duniya ko mai, 
Keval yaad tumhari aati hai,

Na chah kar bhi tumse dur hun mai, 
Duniyadari me majbur hun mai, 
Vikrant jaldi aayega paas tere, 
Kyuki yaad tumhari aati, 
Bahut yaad tumhari aati hai.

माँ का चेहरा मुझको भाता है।



वो चेहरा मुझको भाता है,
मेरे तन-मन और रोम-रोम में
जो उत्साह जगाता है,
वो चेहरा मुझको भाता है,
जब आया था दुनिया में,
तब सिर्फ उसी का सहारा था,
मेरे सुख - दुःख का ख्याल किया,
मुझको खूब संवारा था,
मेरा हाथ पकड़ कर अंगना में,
चलना उसने ही सिखाया था,
अच्छे और बुरे का मुझको,
ज्ञान उसी ने कराया था,
न जाने कितने व्रत उपवास,
किये है उसने मेरी खातिर,
खुद भूखी सोई होगी वह,
पर मुझको खूब खिलाया था,
मेरे रग - रग को जिसने,
अपने संस्कारो से किया सिंचित,
विक्रान्त कैसे भूले उस माँ को,
जिनसे इस दुनिया को पहचाना है,
जीवन में लगते ठोकर से,
माँ की दुआओ ने ही बचाया है,
जब भी राहों में उलझा हूँ,
तब राह भी माँ ने दिखाया है,
इसलिए माँ का चेहरा मुझको भाता है,
मेरे तन- मन और रोम- रोम में,
वह ही उत्साह जगाता है,
माँ का चेहरा मुझको भाता है।

Thursday, 16 May 2019

जीवन जीना सीख लिया

एक लड़की आई बीवी बनकर,
तो उसका तरीका मैंने सीख लिया,
समय पर उठना, खाना-पीना,
समय पर सोना सीख लिया,
पर माँ के संस्कारो को,
हम भुला नहीं सकते,
इन्ही संस्कारो से तो,
मैंने हर किसी को अपनाना सीख लिया,
बीवी है कौन, और जीवन में होती है क्या,
ये मुझे बताया माँ ने मेरी,
जीवन के सुख दुःख में,
मैंने हर पल खुश रहना सीख लिया,
बीवी का जो साथ मिले तो,
घर में खुशहाली आये,
साल में एक बार नहीं,
हर दिन दीवाली आये,
घर में सोच समझकर बात करो,
तो सारा रिश्ता चल जाता है,
माँ की बात मान कर विक्रान्त ने,
खुद पर संयम रखना सीख लिया,
माँ के दिए ज्ञान से मैंने
दुनिया में रहना सीख लिया,
मैंने जीवन जीना सीख लिया।

आजमाने चलेंगे

एक दिन किसी ने यूँ ही सोचा,
        प्यार को आजमाने चलेंगे।
प्यार है या है कोई दिखावा,
        इसका पता हम लगाने चलेंगे।
कर लिया दिल में पक्का इरादा,
         अन्त में घर से बाहर निकला।
जल्दी ही पहुँच गया पास उसके,
          जिसे   आजमाने   चले   थे।
साथ में दो कन्या को लेकर,
         उसके सामने से  जब गुजरा।
वो तड़प उठी देखकर ऐसे,
    मछली तड़पती है जल बिन जैसे।
तब से जब भी है वो मिलती,
         मुँह घुमाकर वो है निकलती।
न वो मुझसे कुछ है कहती,
          और न ही मेरा कुछ सुनती।
कोई उसको जाकर बताये,
        मेरे दुःख को उसे कोई सुनाये।
अपने प्यार को आजमा कर,
    कितना दुःखी हूँ ये कोई समझाये।
विक्रान्त का भाई ये है कहना,
          प्यार को न कभी आजमाना।
प्यार तो है भरोसे का नाम,
    इसको नहीं है आजमाने का काम।
प्यार पर जो न करते हैं भरोसा,
        प्यार में वह ही पाते हैं धोखा।
आज से कोई कभी न कहना,
       प्यार को आजमाने चलेंगे।।

Sunday, 28 April 2019

ख्वाहिश नहीं मुझे मशहूर होने की

मुन्सी प्रेमचंद जी की एक सुंदर कविता

ख्वाहिश नहीं मुझे
मशहूर होने की,

        आप मुझे पहचानते हो
        बस इतना ही काफी है.


अच्छे ने अच्छा और
बुरे ने बुरा जाना मुझे,

        क्यों की जिसकी जितनी जरूरत थी
        उसने उतना ही पहचाना मुझे.


जिन्दगी का फलसफा भी
कितना अजीब है,

        शामें कटती नहीं और
        साल गुजरते चले जा रहें है.


एक अजीब सी
दौड है ये जिन्दगी,

        जीत जाओ तो कई
        अपने
अपने ही पीछे छोड़ जाते हैं.


बैठ जाता हूँ
मिट्टी पे अकसर,

        क्योंकि मुझे अपनी
        औकात अच्छी लगती है.

मैंने समंदर से
सीखा है जीने का सलीका,

        चुपचाप से बहना और
        अपनी मौज मे रेहना.


ऐसा नहीं की मुझमें
कोई ऐब नहीं है,

        पर सच कहता हूँ
        मुझमें कोई फरेब नहीं है.


जल जाते है मेरे अंदाज से
मेरे दुश्मन,

              क्यों की एक मुद्दत से मैंने,
.... न मोहब्बत बदली
      और न दोस्त बदले हैं.


एक घडी खरीदकर
हाथ मे क्या बांध ली

        वक्त पीछे ही
        पड गया मेरे.

सोचा था घर बना कर
बैठुंगा सुकून से,

        पर घर की जरूरतों ने
        मुसाफिर बना डाला मुझे.


सुकून की बात मत कर
ऐ गालिब,

        बचपन वाला इतवार
        अब नहीं आता.


जीवन की भाग दौड मे
क्यूँ वक्त के साथ रंगत खो जाती है ?

        हँसती-खेलती जिन्दगी भी
        आम हो जाती है.


एक सवेरा था
जब हँसकर उठते थे हम,

        और आज कई बार बिना मुस्कुराये
        ही शाम हो जाती है.


कितने दूर निकल गए
रिश्तों को निभाते निभाते,

        खुद को खो दिया हम ने
        अपनों को पाते पाते.


लोग केहते है
हम मुस्कुराते बहुत है,

        और हम थक गए
        दर्द छुपाते छुपाते.


खुश हूँ और सबको
खुश रखता हूँ,

        लापरवाह हूँ फिर भी
        सब की परवाह करता हूँ.



मालूम है
कोई मोल नहीं है मेरा फिर भी

        कुछ अनमोल लोगों से
        रिश्ता रखता हूँ।

Sunday, 17 January 2016

प्यार को न कभी आजमाना।

एक दिन किसी ने यूँ ही सोचा,
        प्यार को आजमाने चलेंगे।
प्यार है या है कोई दिखावा,
        इसका पता हम लगाने चलेंगे।
कर लिया दिल में पक्का इरादा,
         अन्त में घर से बाहर निकला।
जल्दी ही पहुँच गया पास उसके,
          जिसे   आजमाने   चले   थे।
साथ में दो कन्या को लेकर,
         उसके सामने से  जब गुजरा।
वो तड़प उठी देखकर ऐसे,
    मछली तड़पती है जल बिन जैसे।
तब से जब भी है वो मिलती,
         मुँह घुमाकर वो है निकलती।
न वो मुझसे कुछ है कहती,
          और न ही मेरा कुछ सुनती।
कोई उसको जाकर बताये,
        मेरे दुःख को उसे कोई सुनाये।
अपने प्यार को आजमा कर,
    कितना दुःखी हूँ ये कोई समझाये।
विक्रान्त का भाई ये है कहना,
          प्यार को न कभी आजमाना।
प्यार तो है भरोसे का नाम,
    इसको नहीं है आजमाने का काम।
प्यार पर जो न करते हैं भरोसा,
        प्यार में वह ही पाते हैं धोखा।
आज से कोई कभी न कहना,
       प्यार को आजमाने चलेंगे।।

Saturday, 16 January 2016

खुद पर विश्वास करें।

कल रात एक सपना देखा,
पापा थे मुझे समझा रहे,
तुम खुद को न अकेला समझो,
हम तो हैं तेरे साथ खड़े,
जिस राह पे तुम जाना चाहो,
बढ़ जाओ तुम न घबराओ,
जहाँ भी तुम जाओगे,
साथ में मुझको पाओगे,
तेरे नाम से है मेरा नाम जुड़ा,
तो फिर क्यों तुम घबराते हो,
तुझमें है अंश मौजूद मेरा,
तो क्यों खुद को अकेला मानते हो,
तुम्हे साथ किसी का क्यों चाहिए,
जब मैं हूँ तेरे साथ खड़ा,
जो चाहो विक्रान्त कर सकते हो,
नहीं है कोई भी काम तुमसे बड़ा,
जीवन के इन राहो पर,
बेझिझक तुम आगे बढ़ो,
कुछ गड्ढ़े आएंगे राहो में,
न उन्हें सोचकर तुम आहें भरो,
पहुँचोगे एक दिन तुम वहाँ,
मंजिल तुम्हारी होगी जहाँ,
सुबह उठकर पापा से बात किया,
तो पापा ने फिर से समझाया,
जीवन का तो नाम ही दुःख है,
इससे न कोई पार पाया,
पर जो हर हाल में खुश रहते हैं,
हर मंजिल में वह ही खुशियाँ पाते हैं,
पा जाओगे सारी खुशियाँ,
मेरी बात पर तुम विश्वास करो,
पा जाओगे हर मंजिल को,
पर पहले खुद पर विश्वास करो।

Tuesday, 12 January 2016

धैर्यता/ Dhairyta

जिन्दगी है संघर्ष एक,
इस से न डरकर भागना,
जो डर गया वो मर गया,
जब कहते हैं सब ही इसे,
तब उन्हें क्या होता है,
जो लगाते हैं मौत को गले,
ये तो न कोई बीरता है,
न ही कोई धैर्यता,
करना अगर है तो, कुछ यूँ करो,
जिस से भाग जाये डरकर कायरता,
डरता नहीं है, है निडर,
घबराता नहीं है, है धैर्यवान्
हँसकर लगाता है वो सदा,
कष्ट को भी अपने गले,
कष्ट को भी कष्ट होने लगता है,
देखकर ऐसे मनुष्य की धीरता,
विक्रान्त का है मानना कि,
सुख में तो हम सबने हँसा,
दुःख में अगर हँस न सकें तो,
मुस्कुराते रहें सदा,
सुख और दुःख तो आयेंगे,
और आकर चले जायेंगे,
सुख - दुःख की इस परीक्षा में,
लेना है संतुलन का अंक सदा।

Zindagi hai sangharsh ek,
Isse na dar kar bhagna,
Jo dar gaya wo mar gaya,
Jab kehte hain sab hi ise,
To unhe kya hota hai,
Jo lagate hai mout ko gale,
Ye to na koi veerta hai,
Na hi koi dhairyta,
Karna agar hai kuchh yun karo,
Jis se bhag jaye dar kar kayarta,
Darta nahi hai, hai nidar,
Ghabrata nahi hai, hai dhairyawan,
Has kar lagata hai wo sada,
Kasht ko bhi apne gale,
Kasht ko bhi kasht hone lagta hai,
Dekh kar aise manushy ki dheerta,
Vikrant ka hai maan na ki,
Sukh me to hum sabne hasa,
Dukh me agar has na sake,
To muskurate rahe sada,
Sukh aur dukh to aayenge,
Aur aakar chale jayenge,
Sukh aur dukh ki is pariksha me,
Lena hai santulan ka ank sada.

Saturday, 12 December 2015

जिन्दगी में पैसे कमाकर बचाना....

बचपन में था देखा मैंने,
सभी लोग लगते थे अपने,
सभी प्यार से मुझे बुलाते,
अच्छी- अच्छी बाते सुनाते,
जैसे- जैसे बड़ा हुआ मैं,
पढ़- लिखकर होशियार हुआ मैं,
लोगो का बदला व्यवहार,
बना दिया मुझे घर का जिम्मेदार,
एक दिन घर में मैं गुस्साया,
घर वालो ने पंडित को बुलाया,
पंडित जी ने कहा सुनो मेरे विचार,
जल्दी कर दो अब मंत्रोचार,
फिर घर में शुरू हो गयी फुसफुसाई,
देखते ही देखते हो गयी मेरी सगाई,
आखिर वह भी समय आ गया,
जब मैं दुल्हन लेकर घर आ गया,
कुछ दिन घर में था आराम,
थोड़े ही दिन में मच गया कोहराम,
नहीं रहा था अब मैं ब्रम्हचारी,
हो चुका था अब मैं व्यभिचारी,
देखते ही देखते पिता बन गया,
यहाँ से मुश्किल और बढ़ गया,
मुझसे कही किसी ने बात पते की,
घर छोड़ कुछ काम करने की,
उसकी बात मान कर मैं बदल गया,
काम करके पैसे वाला बन गया,
लोगो की निगाह में इन्सान बन गया,
सबकी नजर में सम्मान बढ़ गया,
किसी ने सच ही कहा है भाई,
पैसे से सब करे मिताई,
अगर घर गाँव में है नाम कमाना,
तो जिन्दगी में कुछ पैसे कमाकर बचाना,
देख यही दुनिया की कहानी,
विक्रान्त ने बनाई अपनी जुबानी।

काश तुम समझ पाते/ Kash tum samajh pate

काश तुम समझ पाते,
कितना चाहा है तुमको,
कितना माँगा है तुमको,
किस कदर मोहब्बत है,
काश तुम समझ पाते,
जान ये तुम्हारी है,
हर खुशी तुम्हारी है,
दिल्लगी तुम्ही से है,
जिन्दगी तुम्ही से है,
काश तुम समझ पाते,
तुम रूह की जरुरत हो,
तुम दिल की इबादत हो,
तुम मेरी मोहब्बत हो,
काश तुम समझ पाते,
सिर्फ तुमसे मोहब्बत है,
सिर्फ तुमको ही चाहा है,
काश तुम समझ पाते,
काश तुम समझ पाते।




Kash tum samjh pate, 
Kitna chaha hai tumko, 
Kitna manga hai tumko, 
Kis kadar mohabbat hai,
Kash tum samjh pate, 
Jaan ye tumhari hai, 
Har khushi tumhari hai, 
Dillagi tumhi se hai, 
Zindagi tumhi se hai, 
Kash tum samjh pate, 
Tum rooh ki jarurat ho, 
Tum dil ki ibadat ho, 
Tum meri mohabbat ho, 
Kash tum samjh pate,
Sirf tumse mohabbat hai, 
Sirf tumko hi chaha hai, 
Kash tum samjh pate, 
Kash tum samjh pate.


Thursday, 10 December 2015

अब ऐसे तड़पना ठीक नहीं....

सौ किस्से हैं मिलते- जुलते,
पर एक मजबूरी ठीक नहीं,
जो कहना है खुल कर कह दे,
बात अधूरी ठीक नहीं,
दुनिया से लड़ जाओ पर,
यूँ तड़पते रहना ठीक नहीं,
जो सोचे न हमारे बारे में,
उसके बारे में सोचना ठीक नहीं,
कब तक अलग- अलग तड़पे हम,
अब ऐसे तड़पना ठीक नहीं,
जाकर सबसे खुलकर कह दो,
अब उनसे दूर रहना ठीक नहीं।




Sau kisse milte julte, 
par ek majburi thik nahi, 
jo kehna hai khulkar keh de,
baat adhuri thik nahi,
duniya se lad jaoo par,
yun tadapte rahna thik nahi,
jo soche na tumhare bare me,
uske bare me sochna thik nahi,
kab tak alag - alag tadpe hum,
ab aise tadapna thik nahi,
jakar sabse khulkar keh do,
ab unse door rahna thik nahi.

Sunday, 22 November 2015

वो बेगाना याद आता है,

बारिश में यूँ भीगकर,
कोई जमाना याद आता है,
जो हुआ न अपना,
वो बेगाना याद आता है,
याद आ रहा है वो पल,
जब वो भीगकर आई थी,
मेरे सामने जैसे कोई,
अप्सरा उतर आई थी,
फिर हाथो में लेकर हाथ,
हम नहाये थे एक साथ,
आज अकेले भीगते हुये,
वो अफसाना याद आता है,
जो हुआ न अपना,
वो बेगाना याद आता है,
याद आ रहा है वो पल भी,
जब हम साथ नहा कर आये थे,
ठंढ के मारे हमारे,
दांत कटकटाये थे,
फिर हम सिमटे थे,
एक दूसरे की चादर बन,
आज बारिश में अकेले भीगकर,
विक्रान्त को वो याराना याद आता है,
जो हुआ न अपना,
वो बेगाना याद आता है।