Showing posts with label SUVICHAR. Show all posts
Showing posts with label SUVICHAR. Show all posts

Wednesday, 4 January 2023

परहित सरिस धरम नहिं भाई

 परहित सरिस धरम नहिं भाई, पर   पीड़ा  सम नहिं अधमाई


सुख परहित के साधने से ही मिलता है और परहित ही धर्म होता है अतःधर्म से ही सुख संभव है ,कोई किसी को परेशान करके संपन्न हो सकता है किन्तु सुखी तभी होगा जब दूसरे की परेशानी में काम आएगा। सुख व्यक्ति की अनिवार्य आवश्यकता है संसार के भोग्य पदार्थ हमें सुखी जीवन देते है ऐसा हमें लगता है। लेकिन इन सुख, बस्तु बिषयों से मिलने वाले सुख के साथ दुख भी जुड़ा होता है, जैसे आज के परिवेश में, हम रोजी रोटी के चक्कर में इतना व्यस्त थे कि हर बार यही मुख से निकलता कि मरने की फुर्सत नहीं है कमाऊगा नहीं तो परिवार एवं बाल बच्चों को कैसे पालूंगा,

        लेकिन अभी कुछ दिन पहले कोरोना काल में हम दो महीने घर क्या बैठे, अपने दुख का दुखडा रोना शुरू किए, लेकिन देखा जाय तो प्रकृति ने परिवार के साथ वक्त गुजारने का समय दिया, अब आप के उपर है आप उसे लेते कैसे है


एहि बिधि सकल जीव जग रोगी, सोक हरष   भय प्रीति बियोगी॥

मानस     रोग कछुक  मैं गाए,  हहिं सब कें लखि बिरलेन्ह पाए॥

        मानस कहता हैं कि हर्ष भी एक रोग है हर्ष के साथ शोक भी जुड़ा है, मिठाई देखने और खाने में दोनों अच्छी लगती है लेकिन खाने के बाद शरीर को कितना नुकसान पहुचाता है यह समय बताता है,

मानस में देखा जाय तो सुख आयोध्या एवं लंका दोनों में समान है,, रावण का सुख स्वार्थ का अर्थात व्यक्ति गत हैं, जैसे गोस्वामी जी कहते है लंका में

सुख संपति     सुत  सेन सहाई। जय प्रताप.    बल  बुद्धि बडाई।

नित नूतन      सब  बाढत जाई।जिमि प्रति लाभ लोभ अधिकाई।


सुख धन संपत्ति संतान सेना मददगार विजय प्रताप बुद्धि शक्ति और प्रशंसा जैसे जैसे नित्य बढते हैं-वैसे वैसे प्रत्येक लाभ पर लोभ बढता हैै। बाल बच्चों की कमी नहीं है क्योंकि सभी भोगी एवं बिलासी हैं ओर आयोध्या की तरफ नजर उठाओ राम और लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ जब जनकपुर पहुचते हैं, धनुष भंग होता है राम जी जनकनन्दिनी कि शादी का कार्ड आयोध्या आता है, तो दशरथ जी के खुशी का ठिकाना नहीं जो दशरथ जी राम को विश्वामित्र के साथ भेजने को तैयार नहीं थे, आज वही फूले नहीं समा रहे हैं 


जिमि सरिता सागर महुँ जाहीं। जद्यपि   ताहि    कामना नाहीं॥

तिमि सुख संपति बिनहिं बोलाएँ, धरमसील     पहिं जाहिं सुभाएँ


जैसे नदियाँ समुद्र में जाती हैं, यद्यपि समुद्र को नदी की कामना नहीं होती ।वैसे ही सुख और सम्पत्ति बिना ही बुलाए स्वाभाविक ही धर्मात्मा पुरुष के पास जाती है। वहीं हाल दशरथ का हैं बिना मागे ही सब मिल रहा है इस प्रकार जगत् में समस्त जीव रोगी हैं, जो शोक, हर्ष, भय, प्रीति और वियोग के दुःख से और भी दुःखी हो रहे हैं। मैंने ये थो़ड़े से मानस रोग कहे हैं। ये हैं तो सबको, परंतु इन्हें जान पाए हैं कोई विरले ही।

 अब हम रावण पर ध्यान दे उनके जीवन में अभाव बना ही हैं

देव यक्ष गंधर्ब नर किन्नर नाग कुमारि। जीति बरी निज बाहुबल बहु सुंदर बर नारि।।

देवता, यक्ष, गन्धर्व, मनुष्य किन्नर और नागों की कन्याओं तथा बहुत_सी अन्य सुन्दरी और उत्तम स्त्रियों को उसने अपनी भुजाओं के बल से जीतकर ब्याह लिया। लेकिन सूफनखा के कहने पर पर स्त्री का मोह नहीं गया, इतनी सुंदरियां होने के बाद भी नकली साधू का बेश बनाकर सीता जी को हरने के लिए चला गया यही रावण की मनोवृत्ति हैं।

 अब कबीर दास जी के शव्दों मे

झूठे सुख को सुख कहे, मानत है मन मोद, खलक चबैना काल का, कुछ मुंह में कुछ गोद

 कबीर कहते हैं कि अरे जीव ! तू झूठे सुख को सुख कहता है और मन में प्रसन्न होता है देख यह सारा संसार मृत्यु के लिए उस भोजन के समान है, जो कुछ तो उसके मुंह में है और कुछ गोद में खाने के लिए रखा है।अब देखा जाय तो माता शतरूपा भगवान से  राम रुपी पुत्रसुख की मांग की थी ओर भगवान ने दिया। लेकिन महाभारत काल में माता कुंती के बारे मे एक भ्रम है कि उन्होंने भगवान से दुख मांगा था

विपदः सन्तु नः शश्वत तत्र तत्र जगतगुरो। भवतो दर्शनं यत्स्याद्पुनभवदर्शनम्॥

लेकिन हमारा मत है, और  भगवान ने माता कुंती को दुख दिया क्या? नहीं, माता कुंती ने कहा था कि हे प्रभु आपकी बिस्मृति न होने पाये, स्मृति बनी रहे, क्योंकि बिस्मृति से बढकर कोइ कष्ट नहीं हो सकता, और भगवान ने वही दिया। कई बार हम तरह तरह के अपने हिसाब से अर्थ लगा लेते हैं,क्योंकि जब बिपदा आती हैं तो हम बिस्मृति हो जाते है,!

ईश्वर आप सभी को सुखी रखें और आपकी स्मृतियाँ ईश्वर की प्रति बनी रहे

   प्रभु   सबका  कल्याण  करें

copied

Thursday, 18 April 2019

आत्मसुधार का प्रयास


          चाहे गलती स्वयं की हो मगर दूसरों को दोष देना, यही आज के इस आदमी की फितरत बन गयी है। आदमी गिरता है तो पत्थर को दोष देता है, डूबता है तो पानी को दोष देता है और कुछ नहीं कर पाता तो क़िस्मत को दोष देता है।
         दूसरों को दोष देने का अर्थ ही मात्र इतना सा है कि स्वयं की गलती को स्वीकार करने का सामर्थ्य न रख पाना और अपने में सुधार की सारी संभावनाओं को स्वयं अपने हाथों से कुचल देना।
         खुद के जीवन में दोष होने से भी ज्यादा घातक है, दूसरों को दोष देना क्योंकि इसमें समय का अपव्यय व आत्मप्रवंचना दोनों होते हैं। अतः आत्मसुधार का प्रयास करो, जहाँ आत्म सुधार की प्रवत्ति है, वहीँ परमात्मा से मिलन भी है।

         

Monday, 14 January 2019

आध्यात्मिक जीवन

एक गाँव में एक बुद्धिमान व्यक्ति रहता था। उसके पास 19 ऊंट थे। एक दिन उसकी मृत्यु हो गयी। मृत्यु के पश्चात वसीयत पढ़ी गयी। जिसमें लिखा था कि:

मेरे 19 ऊंटों में से आधे मेरे बेटे को, उसका एक चौथाई मेरी बेटी को, और उसका पांचवाँ हिस्सा मेरे नौकर को दे दिए जाएँ।

सब लोग चक्कर में पड़ गए कि ये बँटवारा कैसे हो ?

19 ऊंटों का आधा अर्थात एक ऊँट काटना पड़ेगा, फिर तो ऊँट ही मर जायेगा। चलो एक को काट दिया तो बचे 18 उनका एक चौथाई साढ़े चार- साढ़े चार फिर??

सब बड़ी उलझन में थे। फिर पड़ोस के गांव से एक बुद्धिमान व्यक्ति को बुलाया गया

वह बुद्धिमान व्यक्ति अपने ऊँट पर चढ़ कर आया, समस्या सुनी, थोडा दिमाग लगाया, फिर बोला इन 19 ऊंटों में मेरा भी ऊँट मिलाकर बाँट दो।

सबने पहले तो सोचा कि एक वो पागल था, जो ऐसी वसीयत कर के चला गया, और अब ये दूसरा पागल आ गया जो बोलता है कि उनमें मेरा भी ऊँट मिलाकर बाँट दो। फिर भी सब ने सोचा बात मान लेने में क्या हर्ज है।

19+1=20 हुए।

20 का आधा 10 बेटे को दे दिए।

20 का चौथाई 5 बेटी को दे दिए।

20 का पांचवाँ हिस्सा 4 नौकर को दे दिए।

10+5+4=19 बच गया एक ऊँट जो बुद्धिमान व्यक्ति का था वो उसे लेकर अपने गॉंव लौट गया।

सो हम सब के जीवन में 5 ज्ञानेंद्रियाँ, 5 कर्मेन्द्रियाँ, 5 प्राण, और 4 अंतःकरण चतुष्टय( मन,बुद्धि, चित्त, अहंकार) कुल 19 ऊँट होते हैं। सारा जीवन मनुष्य इन्हीं के बँटवारे में उलझा रहता है और जब तक उसमें आत्मा रूपी ऊँट नहीं मिलाया जाता यानी के आध्यात्मिक जीवन (आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता) नहीं जिया जाता, तब तक सुख, शांति, संतोष व आनंद की प्राप्ति नहीं हो सकती।

Wednesday, 9 January 2019

मन कभी खाली नही बैठ सकता

      मन कभी भी ख़ाली नहीं बैठ सकता, कुछ ना कुछ करना इसका स्वभाव है, इसे काम चाहिए। अच्छा काम करने को ना मिला तो ये बुरे की तरफ भागेगा। मन खाली हुआ, बस उपद्रव प्रारम्भ कर देगा। लड़ाई -झगड़ा, निंदा-आलोचना, विषय- विलास ऐसी कई गलत जगह पर यह आपको ले जायेगा जहाँ पतन निश्चित है।
     
        पतन एक जन्म का हो तो भी कोई बात नहीं, ऐसे कई अपराध और गलत कर्म करा देता है जिसके प्रारब्ध फल को भुगतने के लिए कई कई जन्म कम पड़ जाते हैं।

       मन को सृजनात्मक और रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रखिये। इससे आपका आत्मिक, साथ में भौतिक विकास भी होगा। मन सही दिशा में लग गया तो जीवन मस्त (आनंदमय) हो जायेगा। नहीं तो अस्त-व्यस्त और अपसेट होने में भी देर ना लगेगी।

Monday, 17 December 2018

आशावादी आस्तिक

विचार मंथन
आशावादी आस्तिक
आशावाद आस्तिकता है। सिर्फ नास्तिक ही निराशावादी हो सकता है। आशावादी ईश्वर का डर मानता है, विनयपूर्वक अपना अन्तर नाद सुनता है, उसके अनुसार बरतता है और मानता है कि ‘ईश्वर जो करता है वह अच्छे के लिये ही करता है।’
निराशावादी कहता है ‘मैं करता हूँ।’ अगर सफलता न मिले तो अपने को बचाकर दूसरे लोगों के मत्थे दोष मढ़ता है, भ्रमवश कहता है कि “किसे पता ईश्वर है या नहीं’, और खुद अपने को भला तथा दुनिया को बुरा मानकर कहता है कि ‘मेरी किसी ने कद्र नहीं की’ ऐसा व्यक्ति एक प्रकार का आत्मघात कर लेता है और मुर्दे की तरह जीवन बिताता है।

Wednesday, 12 December 2018

अपेक्षा ही दुःख का कारण

अपेक्षा ही दुःख का कारण..

किसी दिन एक मटका और गुलदस्ता साथ में खरीदा हों और घर में लाते ही 50 रूपये का मटका अगर फूट जाएं तो हमें इस बात का दुःख होता हैं

क्योंकि मटका इतनी जल्दी फूट जायेगा ऐसी हमें कल्पना भी नहीं थीं।

परंतु गुलदस्ते के फूल जो 200 रूपये के हैं, वो शाम तक मुर्झा जाएं.. तो भी हम दुःखी नहीं होते।
क्योंकि ऐसा होने वाला ही हैं..यह हमें पता ही था।

मटके की इतनी जल्दी फूटने की हमें अपेक्षा ही नहीं थीं..

तो फूटने पर दुःख का कारण बना।
परंतु​ फूलों से अपेक्षा नहीं थीं..
इसलिए​ वे दुःख का कारण नहीं बनें।

इसका मतलब साफ़ हैं कि जिसके लिए जितनी अपेक्षा ज़्यादा..उसकी तरफ़ से उतना दुःख ज़्यादा..
और जिसके लिए जितनी अपेक्षा कम, उसके लिए उतना ही दुःख भी कम ।

Wednesday, 14 November 2018

प्रतिकूलतायें जीवन को प्रखर बनाती हैं

प्रतिकूलतायें जीवन को प्रखर बनाती हैं

आग के बिना न भोजन पकता है, न सर्दी दूर होती है और न ही धातुओं का गलाना- ढलाना सम्भव हो पाता है। आदर्शों की परिपक्वता के लिए यह आवश्यक है कि उनके प्रति निष्ठा की गहराई कठिनाइयों की कसौटी पर कमी और खरे- खोटे की यथार्थता समझी जा सके। बिना तपे सोने को प्रमाणिक कहाँ माना जाता है? उसका उपयुक्त मूल्य कहाँ मिलता है? यह तो प्रारंभिक कसौटी है।

कठिनाइयों के कारण उत्पन्न हुई असुविधाओं को सभी जानते हैं। इसलिए उनसे बचने का प्रयत्न भी करते हैं। इसी प्रयत्न के लिए मनुष्य को दूरदर्शिता अपनानी पड़ती है और उन उपायों को ढूँढना पड़ता है, जिनके सहारे विपत्ति से बचना सम्भव हो सके। यही है वह बुद्धिमानी जो मनुष्यों को यथार्थवादी और साहसी बनाती है। जिननेकठिनाईयों में प्रतिकूलता को बदलने के लिए पराक्रम नहीं किया, समझना चाहिए कि उन्हे सुदृढ़ व्यक्तित्व के निर्माण का अवसर नहीं मिला। कच्ची मिट्टी के बने बर्तन पानी की बूँद पड़ते ही गल जाते हैं। किन्तु जो देर तक आँवे की आग सहते हैं, उनकी स्थिरता, शोभा कहीं अधिक बढ़ जाती है।

तलवार पर धार रखने के लिए उसे घिसा जाता है। जमीन से सभी धातुऐँ कच्ची ही निकलती हैं। उनका परिशोधन भट्ठी के अतिरिक्त और किसी उपाय से सम्भव नहीं। मनुष्य कितना विवेकवान, सिद्धन्तवादी और चरित्रनिष्ठ है, इसकी परीक्षा विपत्तियों में से गुजरकर इस तप- तितीक्षा में पक कर ही हो पाती है।

पं श्रीराम शर्मा आचार्य

Friday, 19 October 2018

मौन रहे


1 *मौन रहे*-- *जब तक आप के पास संपूर्ण तथा और प्रमाण न हो*

2 *मौन रहें*-- जब आप को लगता है कि *आप बिना चीखे कुछ बात नहीं बोल सकते*

3 *मौन रहें*-- अगर आप के *शब्दों से,वाणी से त्रुटि पूर्ण भावों का प्रचार प्रसार हो रहा हो*

4 *मौन रहें*-- अगर *आप आक्रोश के आवेग में आ रहे हो*

5 *मौन रहें*-- जब आप को लगता है कि *कोई महत्वपूर्ण दोस्ती आपके बोलने की वज़ह से टूट सकतीं हैं*

6 *मौन रहें*-- जब आप को लगता है कि *किसी व्यक्ति को आपके शब्द चुभेगे*

7 *मौन रहें-- अगर आप को लगे कि *मुझे ऐसा नहीं बोलना चाहिए था*

8 *मौन रहें*-- जब आप को *स्वयं के प्रति आत्म ग्लानि से भरे हुए हो।*

9 *मौन रहें*-- *जब श्रवण का समय हो*

10 *मौन रहें*-- तब जब आपको लगता है कि *निरर्थक शब्दों के उपयोग से रहना ही उचित है*

Monday, 24 September 2018

चिन्ता और चिन्तन


       मनुष्य जीवन जीने के दो रास्ते हैं चिन्ता और चिन्तन। यहाँ पर कुछ लोग चिन्ता में जीते हैं और कुछ चिन्तन में। चिन्ता में हजारों लोग जीते हैं और चिन्तन में दो-चार लोग ही जी पाते हैं। चिन्ता स्वयं में एक मुसीबत है और चिन्तन उसका समाधान। आसान से भी आसान कार्य को चिन्ता मुश्किल बना देती है और मुश्किल से मुश्किल कार्य को चिन्तन बड़ा आसान बना देता है।
       जीवन में हमें इसलिए पराजय नहीं मिलती कि कार्य बहुत बड़ा था अपितु हम इसलिए परास्त हो जाते हैं कि हमारे प्रयास बहुत छोटे थे। हमारी सोच जितनी छोटी होगी हमारी चिन्ता उतनी ही बड़ी और हमारी सोच जितनी बड़ी होगी, हमारे कार्य करने का स्तर भी उतना ही श्रेष्ठ होगा।
      किसी भी समस्या के आ जाने पर उसके समाधान के लिए विवेकपूर्ण निर्णय ही चिन्तन है। चिन्तनशील व्यक्ति के लिए कोई न कोई मार्ग अवश्य मिल भी जाता है। उसके पास विवेक है और वह समस्या के आगे से हटता नहीं अपितु डटता है। समस्या का डटकर मुकाबला करना आधी सफलता प्राप्त कर लेना है।

चिंतन से हटकट चिंतामणि तक यदि किसी व्यक्ति या वस्तु का चिंतन तो वह सहज ही प्राप्त हो जाता है।


  जय श्रीराधे कृष्णा

Sunday, 23 September 2018

अनमोल विचार/ Anmol Vichar


अमूल्य उपदेश

1) तुरन्त दुहा हुआ दूध जैसे शीघ्र नहीं बिगड़ता उसी प्रकार कुकर्मों का परिणाम भी शीघ्र नहीं विदित होता।परन्तु वह राख दबी हुई आग की तरह स्थिर रहता है।


2) मित्र का मिलने पर आदर करो, पीठ पीछे प्रशंसा करो और आवश्यकता के समय सहायता करो।


3) तप मनुष्य को कुन्दन बना देता है।


4) उसकी कभी विजय नहीं होती जिसका मन पवित्र नहीं होता।


5) जहाँ अच्छी बात का आदर न हो वहाँ चुप रहना ही बोलने से अच्छा है।


6) जो निरुत्साही, दीन और शोकाकुल बना रहता है उसके सब कार्य नष्ट हो जाते हैं।


7) वास्तविक धर्म यह है कि जिस बात को मनुष्य अपने लिए उचित नहीं समझता, दूसरों के साथ, वैसी बात कभी न करे।


8) ब्रह्मचर्य के पालन से आत्मबल प्राप्त होता है।


9) बिना ब्रह्मचर्य के आयुष्य, तेज, बल, वीर्य, बुद्धि, लक्ष्मी, महात्वाकांक्षा, पुण्य, तप और स्वाभिमान का नाश हो जाता है।


10) मनुष्य बिना ब्रह्मचर्य धारण किये कदापि पूर्ण आयु वाले नहीं हो सकते।


11) सज्जनों की संगति करनी चाहिए,दुर्जनों से किसी प्रकार का सम्पर्क नहीं रखना चाहिए।


12) जिसके पास धैर्य-धन है, उसके पास समस्त संसार का खजाना है।


13) किसी की चालाकी को जान लेना बड़ी बुद्धिमानी है।


14) शुभ कर्म करो,ताकि मरते समय दुःख न हो और अगला जीवन अच्छा मिले।


15) सदाचार का पालन करने से मनुष्य को दीर्घायु, मनचाही सन्तान और अमिट धन मिलता है।सदाचार दुर्गुणों का नाश करता है।


16) जो व्यक्ति अपने मित्र के साथ छल-कपट,झूठ का व्यवहार कर मित्र को धोखा देता है,वह स्वयं को ही धोखा दे रहा है,अपने मित्र को नहीं।

Tuesday, 18 September 2018

जीवन की सार्थकता

आज का भगवद चिन्तन ॥

       जितना बड़ा वृक्ष होगा उसके बीज के अंकुरित होने की यात्रा भी उतनी ही लम्बी होगी। ठीक उसी प्रकार जीवन के शुभ संकल्प जितने श्रेष्ठ होंगे उनको साकार रूप लेने में उतना ही समय लगेगा।
       शुभ संकल्प रुपी बीज ऐसे ही फलित नहीं हो जायेंगे, परिश्रम रुपी जल से नित इन्हें सिंचित करना पड़ेगा। संकल्प रुपी खाद डालनी पड़ेंगी, कुसंग रुपी कीड़ा से बचाना होगा और झंझावत रुपी घोर निराशा से भी बचाना होगा।
       उसके बाद आपके सामने बीज नहीं अपितु एक विशाल वृक्ष होगा जिसकी शीतल छाया तले अनेकों लोग विश्राम व मधुर फलों से तृप्ति पा रहे होंगे। और आपको मिल रहा होगा एक परम धन्यता का अनुभव और जीवन की सार्थकता का आनन्द।

   जय श्रीराधे कृष्णा

Monday, 17 September 2018

कर्म सत्कर्म बन जाता है


     भगवान् श्री कृष्ण एक तरफ वंशीधर हैं तो दूसरी तरफ चक्रधर, एक तरफ माखन चुराने वाले हैं तो दूसरी तरफ सृष्टि को खिलाने वाले। वो एक तरफ वनवारी हैं तो दूसरी तरफ गिरधारी, वो एक तरफ राधारमण हैं तो तो दूसरी तरफ रुक्मणि हरण करने वाले हैं।
     कभी शांतिदूत तो कभी क्रांतिदूत, कभी यशोदा तो कभी देवकी के पूत। कभी युद्ध का मैदान छोड़कर भागने का कृत्य , तो कभी सहस्र फन नाग के मस्तक पर नृत्य। जीवन को पूर्णता से जीने का नाम कृष्ण है। जीवन को समग्रता से स्वीकार किया श्री कृष्ण ने। परिस्थितियों से भागे नहीं उन्हें स्वीकार किया।
     भगवान श्री कृष्ण एक महान कर्मयोगी थे, उन्होंने अर्जुन को यही समझाया कि हे अर्जुन, माना कि कर्म थोड़ा दुखदायी होता है लेकिन बिना कर्म किये सुख की प्राप्ति भी नहीं हो सकती। अगर कर्म का उद्देश्य पवित्र व शुभ हो तो वही कर्म सत्कर्म बन जाता है।

   जय श्रीराधे कृष्णा

Sunday, 16 September 2018

प्रकृति अपने नियम से कभी नहीं चूकती


       प्रकृति अपने नियम से कभी नहीं चूकती। अगर पौधे को आप पानी देते हैं तो वह स्वत: हरा भरा रहेगा और यदि आपने उसकी उपेक्षा शुरू की तो उसे मुरझाने में भी वक्त नहीं लगने वाला है। जिन लोगों ने इस दुनियाँ को स्वर्ग कहा उनके लिए यही प्रकृति उनके अच्छे कार्यों से स्वर्ग वन गई और जिन लोगों ने गलत काम किये उनके लिए यही प्रकृति, यही दुनियाँ नरक बन गई।
       यहाँ खुशबू उनके लिए स्वत: मिल जाती है जो लोग फूलों की खेती किया करते हैं और यहाँ मीठे फल उन्हें स्वत: मिल जाते हैं जो लोग पेड़ लगाने भर का परिश्रम कर पाते हैं।
       अत: यहाँ चाहने मात्र से कुछ नहीं प्राप्त होता जो भी और जितना भी आपको प्राप्त होता है वह निश्चित ही आपके परिश्रम का और आपके सदकार्यों का पुरुस्कार होता है।

Friday, 14 September 2018

कृष्ण होने का अर्थ


      जिसे सीमित शब्दों में परिभाषित किया जा सके वो कभी भी कृष्ण नहीं हो सकता क्योंकि कृष्ण होने का अर्थ ही यह है कि जिसके लिए सारे शब्द कम पड़ जाएं व सारी उपमाएं छोटी। जो दूसरों के चित्त को अपनी ओर आकर्षित करे वो श्रीकृष्ण है।
       बाल भाव से बच्चे उनकी तरफ खिंचते हैं तो प्रौढ़ गाम्भीर्य भाव से। कान्त भाव से गोपियाँ उनको अपना सर्वस्व दे बैठीँ तो योगिराज बनकर उन्होंने योगियों को अपना बनाया। केवल बाहर ही नहीं अपितु हमें अपने भीतर भी कृष्ण को जन्म देना होगा।
     अनीति व अत्याचार के विरोध की सामर्थ्य, कठिनतम परिस्थितियों में भी धर्म रक्षार्थ कृत संकल्प, पग - पग पर अधर्म को चुनौती देने का साहस व प्रत्येक कर्म का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन, वास्तव में अपने भीतर कृष्ण को जन्म देना ही है।


जय श्री कृष्ण

Thursday, 13 September 2018

वर्तमान मे जियो


       भविष्य का भय सदैव केवल उनके लिए सताता है जो वर्तमान में भी संतुष्ट नहीं। जिस व्यक्ति को वर्तमान में संतुष्ट रहना आ गया फिर ऐसा कोई दूसरा कारण ही नहीं कि उसे भविष्य की चिंता करनी पड़े।
      हमारे जीवन की सारी प्रतिस्पर्धाएँ कवेल वर्तमान जीवन के प्रति हमारी असंतुष्टि को ही दर्शाती हैं। व्यक्ति जितना संतोषी होगा उसकी प्रतिस्पर्धाएँ भी उतनी ही कम होंगी। अक्सर लोग़ भविष्य को सुखमय बनाने के पीछे वर्तमान को दुखमय बना देते हैं।
      लेकिन तब वो जीवन के इस साश्वत नियम को भी भूल जाते हैं कि भविष्य कभी नहीं आता, वह जब भी आयेगा वर्तमान बनकर ही आयेगा। याद रखना जिया सदैव वर्तमान में ही जाता है। अत: वर्तमान के भाव मे जियो ताकि भविष्य का भय मिट सके।

Wednesday, 12 September 2018

आज का भगवत चिंतन/ Aaj ka bhagwat chintan


       जीवन में कष्ट सहने की क्षमता तो रखो मगर इसे कष्टकर ना बनाओ। जीवन को पर-पीड़ा में लगाने में भी कष्ट मिलता है और पर-पीड़ा दायक बनाने से भी कष्ट ही मिलता है।
       मगर एक कष्ट जहाँ आपको परोपकार रुपी सुख का आंनद देता है' वहीँ दूसरा कष्ट सम्पूर्ण जीवन को ही कष्ट कारक व पीड़ा दायक बना देता है। कष्ट कारक नहीं कष्ट निवारक बनो। पीड़ा दायक नहीं प्रेम दायक बनो।
       जीवन को क्षणभंगुर समझने का मतलब यह नहीं कि कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा विषयोपभोग कर लिया जाए, बल्कि यह है कि फिर दुवारा अवसर मिले ना मिले इसलिए इस अवसर का पूर्ण लाभ लेते हुए इसे सदकर्मों में व्यय किया जाए।

जय श्रीराधे कृष्णा

Monday, 10 September 2018

कल-युग " में रहें कोई बात नहीं मगर " कल-युग " आप में ना रहे

आज का भगवद चिंतन ॥
               
       किसी भी कार्य को समय पर न कर उसे " कल " पर छोड़ देना यह आज के आदमी का स्वभाव बन गया है। शायद इसीलिए इस युग का नाम " कल युग " यानि कलियुग रखा गया है। कलयुग यानि वो युग जिसमें प्रत्येक आदमी अपने काम को कल पर टाल दे। कलयुग यानि वो युग जिसमें आदमी अपने वर्तमान को बेचकर, वर्तमान का दुरूपयोग कर भविष्य में सुख से जीने की कल्पना करता है।
       कार्य कोई भी क्यों ना हो, चाहे वो व्यवसाय का हो, आत्मसुधार का हो, पुण्यार्जन करने का हो चाहे अन्य सामजिक कार्य हो, आज मेरे पास समय नहीं है, मै कल इस काम को जरूर करूँगा। यह बार-बार उच्चारण करना अब हमारी आदत बन गई है।
       अगर आप भी अपने कार्यों को " कल " के भरोसे छोड़ देने के आदी हैं तो फिर समझ लेना आप जीवन में बहुत कुछ खोने जा रहे हो। सत्कर्मों, शुभकर्मों और अपने कार्यों को आज और अभी से अपने जीवन में स्थान दें। आप " कल-युग " में रहें कोई बात नहीं मगर " कल-युग " आप में ना रहे।


Sunday, 9 September 2018

बड़े आदमी नहीं महामानव बनें

शीघ्रता नहीं

        उत्तम रीती अंग्रेजी भाषा में प्रख्यात साहित्यकार बुल्वर लिटन शौकिया तौर पर ही लिखा करते थे* लेकिन उन्होंने जो कुछ भी लिखा वह इतना श्रेष्ठ था कि उसके कारण लिटन की गणना अंग्रेजी के अग्रणी लेखकों में की जाती है। *एक बार किसी ने उनसे इसका रहस्य पूछा तो लिटन ने कहा कि "मैं कभी शीघ्रतापूर्वक बहुत अधिक काम कर डालने की कोशिश नहीं करता बल्कि उसे उत्तम रीति से करना ही ज्यादा पसंद करता हूँ। अगर आज अपनी शक्ति से अधिक काम कर डाला जाए तो कल तक थकान आ जाएगी और फिर थोड़ा-सा काम भी ठीक ढंग से नहीं हो सकेगा।

       जब मैंने कालेज छोड़ा और सांसारिक कामों में पड़ा तो उसके पहले वास्तव में मैंने ऐसे कामों का कोई अध्ययन नहीं किया था। लेकिन इसके बाद मैं पढ़ने लगा और मेरा विश्वास है कि मैंने सामान्य लोगों से कम नहीं पढ़ा। मैंने बहुत-सी दूर-दूर देशों की यात्राएँ कीं, राजनीति में भाग लिया और उद्योग धंधों में भी समय बिताया। फिर भी साठ से अधिक किताबें लिख डालीं। आपको विश्वास नहीं होगा कि मैंने इस पढ़ने-लिखने में कभी तीन घंटे से अधिक समय खर्च नहीं किया। लेकिन इन तीन घंटों में जो भी पढ़ता-लिखता था वह पूरी एकाग्रता, तन्मयता और तत्परता के साथ।"

✍🏻 पं श्रीराम शर्मा आचार्य
📖 बड़े आदमी नहीं महामानव बनें,

Saturday, 8 September 2018

आज के विचार/ Thoughts Of The Day

गन्ने में जहाँ गाँठ होती है वहां रस नहीं होता
जहाँ रस होता है वहाँ गाँठ नहीं होती।
बस जीवन भी ऐसा ही है- यदि मन में किसी के लिये नफरत की गाँठ होगी तो हमारा जीवन भी बिना रस का बन जायेगा.....
और
जीवन का रस बनाये रखना हो तो नफरत की गाँठ को निकालना ही होगा.....






Thursday, 6 September 2018

शुभ प्रभात/ Good Morning

" जो रिश्ते सच में गहरे होते हैं वो कभी अपनेपन का शोर नहीं मचाते...

          सच्चे रिश्ते शब्दों से नहीं दिल और आंखो से बात करते हैं..

          यूँ ही नहीं आती,
          खूबसूरती रंगोली में ।

           अलग-अलग रंगो को
          "एक" होना पड़ता है।

      शुभ प्रभात/ Good Morning