Showing posts with label Good Morning. Show all posts
Showing posts with label Good Morning. Show all posts

Thursday, 6 September 2018

शुभ प्रभात/ Good Morning

" जो रिश्ते सच में गहरे होते हैं वो कभी अपनेपन का शोर नहीं मचाते...

          सच्चे रिश्ते शब्दों से नहीं दिल और आंखो से बात करते हैं..

          यूँ ही नहीं आती,
          खूबसूरती रंगोली में ।

           अलग-अलग रंगो को
          "एक" होना पड़ता है।

      शुभ प्रभात/ Good Morning

Wednesday, 5 September 2018

सुप्रभात्/ Good morning

अपनों पर भी उतना ही विश्वास रखो जितना दवाइयों पर रखते हो..

बेशक थोड़े कड़वे होंगे पर आपके फ़ायदे के लिए होंगे...

 गलती नीम की नहीं कि वो कड़वा है खुदगर्जी जीभ की है जिसे मीठा पसंद है..!

         

सुप्रभात्/ Good morning 

Monday, 20 August 2018

विचार मंथन/ Vichar Manthan

सुप्रभातम्
 
विचार मंथन

नीति और सदाचरण की मर्यादाओं का उल्लंघन कर्तव्य धर्म की उपेक्षा, दूसरे के प्रति निष्ठुरता और दुष्टता का व्यवहार, इन्द्रियों का स्वेच्छाचार, मन की कुटिलता जिसने अपना ली, उसे नरक तक पहुँचने में कोई रुकावट नहीं रहती। वह फिसलता हुआ, उस स्थान तक पहुँचने और चिरकाल तक रहने में सफल हो सकता है-जिसे नरक कहा जाता है और जहाँ की असत्य मंत्रणाओं का वीभत्स वर्णन किया जा सकता है।

उसे देखना ही नहीं-अनुभव करना भी पूरी तरह अपने हाथ में है। इसके लिए केवल अपनी प्रवृत्तियों को पतनोन्मुख भर बनाना है।

Sunday, 19 August 2018

सुप्रभात/ Good Morning

दृढ संकल्प के साथ जागो, संतुष्टि के साथ सोने जाओ ये सोचना छोड़ो कि क्या गलत हो सकता है और ये सोचना शुरू करो कि क्या सही हो सकता है। हर सुबह इस ख़याल के साथ उठो कि कुछ अद्भुत होने वाला है।


सुप्रभात

Saturday, 18 August 2018

सुप्रभात/ Good Morning

बदलना' तय है !  हर चीज़ का.. इस संसार में...!

बस कर्म अच्छे करें..
किसी का जीवन बदलेगा
किसी का 'दिल' बदलेगा,
तो.. किसी के 'दिन' बदलेंगे ..! 

     सदा मुस्कुराते रहिये
    Good morning 

विचार मंथन/ Vichar Manthan

सुप्रभातम्
  
विचार मंथन

आत्म-निर्माण मानवी कर्तव्य है, पर देव भूमिका की प्राप्ति आत्म-विकास से ही सम्भव है। अपनी अहंता जब संकीर्णता के बंधन तोड़ती हुई विशाल और व्यापक बनती है, लोक-कल्याण ही आत्म-कल्याण लगता है, तब समझना चाहिए हम देव बनें। देवताओं के लिए ही स्वर्ग बना है। हमारा विकसित देवत्व निश्चित रूप से हमें वहाँ पहुँचा देगा, जिसे स्वर्ग कहा जाता है।

स्वर्ग ऊपर है, वहाँ पहुँचने के लिए ऊँचा उठना ही पड़ेगा। चरित्र, दृष्टिकोण और कर्म तीनों को ऊँचा उठाते हुए कोई भी व्यक्ति स्वर्ग के राज्य में सरलता पूर्वक प्रवेश कर सकता है।

मित्रता/ Friendship

मित्रता शुद्धतम प्रेम है।
ये प्रेम का सर्वोच्च रूप है
जहाँ कुछ भी नहीं माँगा जाता,
जहाँ कोई शर्त नहीं होती,
जहाँ बस देने में आनंद आता है।           
                                                                                        सुप्रभात

सुप्रभात/ Good Morning

आप अकेले बोल तो सकते है;
                   परन्तु...
       बातचीत नहीं कर सकते ।
  आप अकेले आनन्दित हो सकते है
                    परन्तु...
       उत्सव नहीं मना सकते।
   अकेले  आप मुस्करा तो सकते है
                    परन्तु...
      हर्षोल्लास नहीं मना सकते.
           हम सब एक दूसरे
           के बिना कुछ नहीं हैं;
    यही रिश्तों की खूबसूरती है।

  प्यारी-सी सुबह का प्यारा-सा प्रणाम
             सुप्रभात