Showing posts with label Story. Show all posts
Showing posts with label Story. Show all posts

Sunday, 13 September 2020

पिता की प्रार्थना

           एक बार पिता और पुत्र जलमार्ग से यात्रा कर रहे थे, और दोनों रास्ता भटक गये। फिर उनकी नौका भी उन्हें ऐसी जगह ले गई, जहाँ दो टापू आस-पास थे और फिर वहाँ पहुंच कर उनकी नौका टूट गई। 

          पिता ने पुत्र से कहा, "अब लगता है, हम दोनों का अंतिम समय आ गया है, दूर-दूर तक कोई सहारा नहीं दिख रहा है।"

          अचानक पिता को एक उपाय सूझा, अपने पुत्र से कहा कि "वैसे भी हमारा अंतिम समय नज़दीक है, तो क्यों न हम ईश्वर की प्रार्थना करें।" 

          उन्होने दोनों टापू आपस में बाँट लिए। एक पर पिता और एक पर पुत्र, और दोनों अलग-अलग टापू पर ईश्वर की प्रार्थना करने लगे।

          पुत्र ने ईश्वर से कहा, 'हे भगवन, इस टापू पर पेड़-पौधे उग जाए जिसके फल-फूल से हम अपनी भूख मिटा सकें।' ईश्वर ने प्रार्थना सुनी गयी, तत्काल पेड़-पौधे उग गये और उसमें फल-फूल भी आ गये। उसने कहा ये तो चमत्कार हो गया। 

          फिर उसने प्रार्थना की, एक सुंदर स्त्री आ जाए जिससे हम यहाँ उसके साथ रहकर अपना परिवार बसाएँ। तत्काल एक सुंदर स्त्री प्रकट हो गयी। अब उसने सोचा कि मेरी हर प्रार्थना सुनी जा रही है, तो क्यों न मैं ईश्वर से यहाँ से बाहर निकलने का रास्ता माँगे लूँ ? 

          उसने ऐसा ही किया। उसने प्रार्थना की, एक नई नाव आ जाए जिसमें सवार होकर मैं यहाँ से बाहर निकल सकूँ। तत्काल नाव प्रकट हुई, और पुत्र उसमें सवार होकर बाहर निकलने लगा। तभी एक आकाशवाणी हुई, बेटा तुम अकेले जा रहे हो? अपने पिता को साथ नहीं लोगे ?

          पुत्र ने कहा, उनको छोड़ो, प्रार्थना तो उनने भी की, लेकिन आपने उनकी एक भी नहीं सुनी।  शायद उनका मन पवित्र नहीं है, तो उन्हें इसका फल भोगने दो ना ?

          आकाशवाणी ने कहा, 'क्या तुम्हें पता है, कि तुम्हारे पिता ने क्या प्रार्थना की ?

          पुत्र बोला, नहीं।

          आकाशवाणी बोली तो सुनो, 'तुम्हारे पिता ने एक ही प्रार्थना की, हे भगवन! मेरा बेटा आपसे जो माँगे, उसे दे देना। और जो कुछ तुम्हें मिल रहा है उन्हीं की प्रार्थना का परिणाम है।'

          हमें जो भी सुख, प्रसिद्धि, मान, यश, धन, संपत्ति और सुविधाएं मिल रही है उसके पीछे किसी अपने की प्रार्थना और शक्ति जरूर होती है लेकिन हम नादान रहकर अपने अभिमान वश इस सबको अपनी उपलब्धि मानने की भूल करते रहते हैं। और जब ज्ञान होता है तो असलियत का पता लगने पर पछताना पड़ता है।


                       मातृपितृ चरणकमलोभ्यः नमः

यह किसी और ने मेरे पास भेजा था।

Thursday, 5 March 2020

अपमान का घाव/ Insult wound



प्राचीन समय की बात है एक ब्राह्मण था। वह अपने जीवन से बड़ा दुखी रहा करता था। घर में कुछ खाने को नहीं था। स्वयं को खाने के लिए कुछ था ही नहीं तो दूसरों को क्या खिलाता? नातेदार-रिश्तेदार भी उसी की इज्जत करते हैं जो व्यक्ति धनवान होता है। इन सब चीजों से दुखी होकर ब्राह्मण ने कहीं दूर भाग जाने या किसी नरभक्षी पशु का आहार बन जाने की सोची। इसी सोच में डूबा हुआ वह घने जंगल की ओर निकल गया।

शाम होने को आई। वह एक पेड़ के नीचे बैठ गया। उसने सोचा कि अभी कोई हिंसक पशु आएगा जो अपनी भूख मिटाने के साथ मेरी जीवन-लीला खत्म करके सारे क्लेश भी दूर कर देगा।

उसी समय उसने देखा कि सामने एक गुफा में से शेर निकला। शेर कुछ रूका। पेड़ पर उसका मंत्री हंस बैठा था जो अपनी बुद्धि, अपने शील-स्वभाव और दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए जग-प्रसिद्ध है।
शेर ने कहा- दीवानजी! आज तो शिकार स्वयं ही सामने आ गया।

हंस ने ब्राह्मण को देखा और सोचने लगा, पता नहीं यह कौन दुखी आदमी है। शेर ने कितने ही जीव मार डाले, आज इस ब्राह्मण को क्यों न बचाऊं? फिर शेर से बोला-मृगराज! यह ब्राह्मण आपका कुल पुरोहित है, आपको ढूंढ़ता-ढूंढ़ता यहां आया है। आपके पूर्वज इनका बड़ा सत्कार करते थे। जाओ, देखते क्या हो, प्रणाम करो। देखना उसे कोई कष्ट न हो। उलटे कुछ संपत्ति दो। क्या याद करेगा कि आपके पास आया था।

शेर भी अपने मंत्री की बात मानता था। झट से गया और ब्राह्मण के पैर छुए और उसे गुफा में ले आया। शेर ने उसकी आवभगत की और फिर एक जगह दिखा दी जहां से ब्राह्मण ने धरती खोदकर दौलत पाई और शेर से अनुमति ले घर लौट आया।

धन-दौलत मिल जाने से ब्राह्मण का दुख-दरिद्र जाता रहा। अब उसका रहन-सहन भी अच्छा हो गया। घर में पशुधन, धन-धान्य आ गया। अब वह प्राय: शेर के पास जाता और हर बार कुछ-न-कुछ ले आता। इस प्रकार वह काफी अमीर हो गया।

एक दिन ब्राह्मण की स्त्री ने कहा-तुम रोज कहते हो कि हमारा नया यजमान बहुत अच्छा है, कभी उसे अपने घर तो बुलाते। इस महीने यजमान गुरु के घर का अन्न खाते हैं, तुम भी उसे निमंत्रण दो। बात ब्राह्मण को जंच गई और वह शेर के पास गया और उसे खाने का न्योता दिया।

शेर ने कहा-रहने दो, हम हुए जंगली जानवर। रात अंधेरे में ही आ सकते हैं। तुम्हें बड़ी असुविधा होगी।

पर ब्राह्मण ने आग्रह किया और शेर ने उसके घर जाना स्वीकार कर लिया। एक दिन ब्राह्मण शेर को अपने साथ ले आया। उसने अपने इस विचित्र यजमान की बड़ी कदर की, पर नई-नई सम्पत्ति पाकर ब्राह्मण की स्त्री को बड़ा गर्व हो गया था। उसने बहुत से पकवान बनाए थे। जब उसने शेर को देखा तो पहले डरी, फिर कुछ घबराई और उसे कुछ सुझाई न दिया कि क्या करे।

ब्राह्मण ने समझाया कि ये कुछ नहीं कहेगा, डरो मत। इसी की कृपा से हमारे दिन फिरे हैं।

जब वे भाजन के लिए बैठे तो ब्राह्मणी ने अपनी नाक कपड़े से बन्द कर ली। उसे शेर से बहुत दुर्गंध आ रही थी। जब खा चुके तो उसने कहा-अच्छा है तुम्हारा यजमान। मुंह से वह दुर्गंध आ रही थी कि मेरी नाक भी सड़ गई। शेर ने यह बात सुन ली और धीरे से जंगल को निकल गया। कुछ दिन बाद ब्राह्मण फिर शेर के पास गया तो देखा, शेर के तेवर बदले हुए थे। शेर ने कहा-पुरोहित जी। यह लो खड्ग और मारो मेरे सिर पर।

ब्राह्मण ने कहा-क्या बात है महाराज। आज आप कैसी बातें कर रहे हैं।
शेर बोला-नहीं, आज तुम्हें खड्ग का वार करना ही पड़ेगा।
ब्राह्मण ने कहा-नहीं, यह काम मुझसे नहीं होगा।
शेर गरजा-देखता हूं तुम कैसे नहीं करोगे।

ब्राह्मण डर गया और उसने खड्ग उठाया और धीरे से शेर के सिर पर लगा दिया। धार तेज थी, कुछ खून बह निकला। ब्राह्मण हैरान हुआ अपने घर लौट आया।

कई दिन बीत गए। ब्राह्मण डर के मारे उधर न जाता। वह समझा कि शेर पागल हो गया है, पता नहीं अब उसका क्या हाल होगा और अगर मैं गया भी तो न मालूम इस बार क्या कहे।

उधर शेर के मंत्री हंस को किसी शिकारी ने मार डाला। शेर ने कौए को नया मंत्री बनाया। कौए ने अपनी मति के अनुसार शेर को सलाह दी और अपने ढंग पर उसे चलाया।

कई महीने बीत गए, ब्राह्मण को फिर धन की आवश्यकता हुई। उसने पुन: शेर के पास जाने की सोची और एक दिन वह जंगल की ओर गया।

शेर की गुफा के बाहर पास के पेड़ पर कौआ बैठा था। उसने जोर से कांव-कांव करना शुरू किया और इस प्रकार शेर को सूचित किया कि शीघ्रता करो, शिकार फंसा है। शेर ने बाहर आकर देखा उसका अपना पुराहित है। उसे हंसी आ गई।
ऐसे ही एक दिन हंस ने भी उसके आने की सूचना दी थी।

ब्राह्मण को शेर के पास बिना संकोच बैठे और बातें करते देख कौए को बड़ा आश्चर्य हुआ, वह तो उसके मारे जाने की ताक में था। शेर ने ताड़ लिया और ब्राह्मण से कहा-देखो भला, मेरे सिर पर जो तुमने प्रहार किया था, उसका क्या हाल है?
ब्राह्मण ने देखा और कहा-महाराज! वह तो अब पूरी तरह भर गया है, अब ठीक है।

शेर ने कहा-खड्ग का घाव ठीक हो गया, परन्तु जो कुछ तुम्हारी पत्नी ने मेरा अपमान किया था, उसका जख्म अभी भी हरा है। वह नहीं भरा।

ब्राह्मण के तो जैसे पांव के नीचे की मिट्टी निकल गई, वह चुप हो गया। शेर ने
कहा-डरो नहीं, असल में यह है:-

हंसा थे सो चल बसे, काग बने दीवान।
जाओ ब्राह्मण घर अपने, शेर किसका यजमान?

पता नहीं यह कौआ क्या पाप करा दे, अब तुम यहां मत आना। ब्राह्मण ने सोचा जान बची लाखों पाए।
फिर उसे आवश्यकता हुई तो भी उसने मुंह उधर न किया।

Whatsapp post.

Tuesday, 7 May 2019

भगवान परशुराम जी की जीवनी

www.hindihaat.com से साभार
भगवान परशुराम जी की जीवनी
भगवान परशुराम भारत की ऋषि परम्परा के महान वाहक थे. उनका शस्त्र और शास्त्र दोनों पर समान अधिकार था. वे भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं. उनका प्रभाव त्रेता युग से शुरू होकर द्वापर तक जाता है. उनका जीवन एक आदर्श पुरूष का जीवन था.

भगवान परशुराम का जन्म 

भगवान परशुराम के पिता महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका थी. पौराणिक आख्यान के अनुसार भगवान परशुराम का जन्म पुत्रेष्ठि यज्ञ के बाद देवराज इंद्र के वरदान के बाद हुआ था. परशुराम जी का जन्म वैशाख शुक्ल की तृतीया को हुआ. इसलिए अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान परशुराम की जयन्ती मनाई जाती है. उनके पितामह भृगु ने उनका नाम अनन्तर राम रखा जो शिव द्वारा दिए गए अस्त्र परशु को धारण करने की वजह से परशुराम हो गया.

परशुराम जीवन परिचय

परशुराम जी शिक्षा-दिक्षा महर्षि विश्वामित्र एवं महर्षि ऋचीक के आश्रम में हुई. महर्षि ऋचीक तो अपने शिष्य की योग्यता से इतने प्रसन्नत हुए कि उन्होंने परशुराम जी को सांरग धनुष उपहार में दिया. उनकी प्रतिभा और दैवीय गुणों से प्रभावित होकर ऋषि कष्यप ने उन्हें अविनाशी वैष्णव मंत्र प्रदान किया. भगवान शंकर की उन्होंने अराधना की और शिव ने उन्हें विद्युदभि नाम का परशु प्रदान किया. भगवान शिव से उन्हें त्रैलोक्य विजय कवच, स्तवराज स्रोत और कल्पतरू मंत्र भी प्राप्त हुआ.

गुरू परशुराम

परशुराम ने जी ने अपनी अद्भुत शस्त्र विद्या से समकालीन कई गुणवान षिष्यों को युद्ध कला में पारंगत किया. उनके सबसे योग्य शिष्य गंगापुत्र भीष्म रहे जिन्हें पूरा भारत आदर की दृष्टि से देखता है. इसके अलावा द्रोण और कर्ण भी  उनके षिष्य थे.
भगवान परशुराम का उल्लेख दोनो महान भारतीय महाकाव्यों रामायण और गीता में मिलता है. तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस में उनके और लक्ष्मण के बीच हुआ संवाद बहुत पठनीय और लोकप्रिय है.
परशुराम जी की पूजा पूरे भारत में होती है. हर वर्ग उनको पूजनीय मानता है. एक मान्यता के अनुसार भारत के ज्यादातर गांव परशुराम जी ने ही बसाए थे. पूरे उत्तर भारत से लेकर गोवा, केरल और तमिलनाडु तक आपको परशुराम जी की प्रतिमा के दर्शन होंगे.

परशुराम जी और क्षत्रियों का विनाश

परशुराम जी ने 21 बार इस पृथ्वी को क्षत्रियों से विहिन किया, ऐसी मान्यता है. इस कथा के अनुसार हैहय वंश के राजा सहस्त्रार्जुन या कार्तवीयअर्जुन ने घोर तपस्या की और भगवान दत्तात्रेय को प्रसन्न कर लिया. भगवान दत्तात्रेय ने उसे एक हजार भुजाए और युद्ध में अपराजित होने का वरदान दे दिया.
एक बार राजा सहस्त्रार्जुन वन में आखेट करता हुआ अपनी सेना के साथ ऋषि जमदग्नि के आश्रम पहुंचा. वहां उसने ऋषि की कामधेनू गाय को देखा तो उसने बलपूर्वक उसे जमदग्नि से छीन ले गया. इस बात का पता जब परशुराम को चला तो उन्होंने सहस्त्रार्जुन को युद्ध के लिए ललकारा और उसकी सभी भुजाओं को अपनी फरसे से काट डाला और उसका वध कर दिया.
सहस्त्रार्जुन के पुत्रों ने इसका प्रतिशोध लेने के लिए परशुराम जी की अनुपस्थिति में महर्षि जमदग्नि के आश्रम पर आक्रमण कर दिया और जमदग्नि की हत्या कर दी. परशुराम जी की माता रेणुका भी अपने पति के साथ सती हो गई.
कुपित परशुराम ने हैहयवंशीय राजा के महिष्मति नगर पर आक्रमण कर सभी क्षत्रियों का विनाश कर दिया. अपने क्रोध को शांत करने के लिए उन्होंने इस पृथ्वी को 21 बार क्षत्रिय विहिन कर दिया.

भगवान परशुराम जी की कथाएं

परशुराम जी की अनेक कथाएं प्रचलित है. एक कथा के अनुसार उन्होंने भगवान गणेश के साथ भी युद्ध किया और इस घोर युद्ध में उनके फरसे से भगवान गणेष का एक दांत टूट गया और वे एक दंत कहलाए.
राम और परशुराम की कथा रामायण में आती है, जब भगवान राम ने सीता स्वयंवर के दौरान शिव का धनुष भंग किया तब परशुराम जी और लक्ष्मण जी के बीच विवाद हुआ. भगवान राम ने क्षमा याचना और अपने मीठे शब्दों से उनका क्रोध शांत किया. एक कथा के अनुसार भगवान राम को उनका धनुष परशुराम जी ने ही प्रदान किया था।

परशुराम की प्रतिज्ञा

महाभारत में भी परशुराम जी की कथा कई बार आती है, जिनमें से दो कथाएं बहुत प्रसिद्ध है. एक कथा भीष्म के साथ उनके युद्ध की है. परशुराम जी ने राजकुमारी अंबा को न्याय दिलवाने के लिए भीष्म के साथ घोर युद्ध किया लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला और आखिर में वे अंबा को न्याय नहीं दिलवा सके तो उन्होंने शपथ ली कि वे भविष्य में किसी भी क्षत्रिय को युद्ध कला की शिक्षा नहीं देंगे.
महाभारत की दूसरी प्रमुख कथा कर्ण की है. जब कर्ण को उन्होंने अपना शिष्य बनाया और कर्ण की वास्तविकता जानने के बाद उसे श्राप दिया कि जब उसे उनकी शिक्षा की सबसे ज्यादा जरूरत होगी तभी वह इस शिक्षा को भूल जाएगा।

भगवान परशुराम और कल्कि अवतार

हिंदू पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान परशुराम जी कलियुग में अवतार लेने वाले कल्कि अवतार के भी गुरू बनेंगे और भगवान विष्णु के दसवें अवतार को युद्ध कौशल की शिक्षा देंगे।

भगवान परशुराम की शिक्षा

भगवान परशुराम को उनकी पितृभक्ति के लिए जाना जाता है. उनकी शिक्षा है कि माता-पिता का आदर सर्वोच्च है.भगवान परशुराम प्रकृति पोषक थे और प्रकृति का किसी भी प्रकार का विरोध करना वे ईष्वर का विरोध मानते थे.महिला का सम्मान एक सद्पुरूष के लिए अनिवार्य गुण मानते थे और इसी वजह से अंबा का सम्मान लौटाने के लिए अपने सबसे प्रिय शिष्य भीष्म के साथ युद्ध किया।

परशुराम के अन्य नाम

परशुराम जी को अन्नतर राम, जमदग्नि के पुत्र होने के कारण जामदग्न्य, गोत्र के कारण भार्गव और ब्राह्णश्रेष्ठ भी कहा जाता है.
परशुराम मंत्र
भगवान परशुराम मंत्र को परशुराम गायत्री मंत्र के नाम से भी जाना जाता है. इस मंत्र का विधिपूर्वक जप करने से मनुष्य को अपने दुखों से छुटकारा मिलता है और कठिनाइयों से लड़ने के लिए साहस का संचार होता है. मंत्र इस प्रकार है—

    ‘ॐ ब्रह्मक्षत्राय विद्महे क्षत्रियान्ताय धीमहि तन्नो राम: प्रचोदयात्।।’
    ‘ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय धीमहि तन्नो परशुराम: प्रचोदयात्।।’
    ‘ॐ रां रां ॐ रां रां परशुहस्ताय नम:।।’

Friday, 19 April 2019

भगवान श्री राम और श्री हनुमान जी का संवाद


बहुत सुन्दर और ज्ञान वर्धक प्रसंग...

पहली बात: हनुमान जी जब संजीवनी बूटी का पर्वत लेकर लौटते है तो भगवान से कहते है:- ''प्रभु आपने मुझे संजीवनी बूटी लेने नहीं भेजा था, बल्कि मेरा भ्रम दूर करने के लिए भेजा था, और आज मेरा ये भ्रम टूट गया कि मैं ही आपका राम नाम का जप करने वाला सबसे बड़ा भक्त हूँ''।

भगवान बोले:- वो कैसे ...?

हनुमान जी बोले:- वास्तव में मुझसे भी बड़े भक्त तो भरत जी है, मैं जब संजीवनी लेकर लौट रहा था तब मुझे भरत जी ने बाण मारा और मैं गिरा, तो भरत जी ने, न तो संजीवनी मंगाई, न वैध बुलाया।
कितना भरोसा है उन्हें आपके नाम पर, उन्होंने कहा कि यदि मन, वचन और शरीर से श्री राम जी के चरण कमलों में मेरा निष्कपट प्रेम हो, यदि रघुनाथ जी मुझ पर प्रसन्न हो तो यह वानर थकावट और पीड़ा से रहित होकर स्वस्थ हो जाए।
उनके इतना कहते ही मैं उठ बैठा।
सच कितना भरोसा है भरत जी को आपके नाम पर।

शिक्षा :-
हम भगवान का नाम तो लेते है पर भरोसा नही करते, भरोसा करते भी है तो अपने पुत्रो एवं धन पर, कि बुढ़ापे में बेटा ही सेवा करेगा, धन ही साथ देगा।
उस समय हम भूल जाते है कि जिस भगवान का नाम हम जप रहे है वे है, पर हम भरोसा नहीं करते।
बेटा सेवा करे न करे पर भरोसा हम उसी पर करते है।

दूसरी बात प्रभु...!

बाण लगते ही मैं गिरा, पर्वत नहीं गिरा, क्योकि पर्वत तो आप उठाये हुए थे और मैं अभिमान कर रहा था कि मैं उठाये हुए हूँ।
मेरा दूसरा अभिमान भी टूट गया।

शिक्षा :-
हमारी भी यही सोच है कि, अपनी गृहस्थी का बोझ को हम ही उठाये हुए है।
जबकि सत्य यह है कि हमारे नहीं रहने पर भी हमारा परिवार चलता ही है।

जीवन के प्रति जिस व्यक्ति कि कम से कम शिकायतें है, वही इस जगत में अधिक से अधिक सुखी है।
 जय श्री सीताराम जय श्री बालाजी



⛳जय श्री राम⛳

Wednesday, 17 April 2019

ज़िन्दगी अवसरों से भरी हुई है


एक नौजवान आदमी एक किसान की बेटी से शादी की इच्छा लेकर किसान के पास गया ।

किसान ने उसकी ओर देखा और कहा,
तुम मेरे खेत में जाओ,
मैं एक एक करके तीन बैल
छोड़ने वाला हूँ ।
अगर तुम तीनों बैलों में से किसी भी एक बैल की पूँछ पकड़ लो तो मैं अपनी बेटी की शादी तुमसे कर दूंगा ।

नौजवान खेत में बैल की पूँछ पकड़ने के लिए खडा हो गया ।

किसान ने खेत में स्थित घर का दरवाजा खोला,
और एक बहुत ही बड़ा और खतरनाक बैल उसमे से निकला,
नौजवान ने ऐसा बैल पहले कभी नहीं देखा था,
उससे डर कर नौजवान ने निर्णय लिया कि वह अगले बैल का इंतज़ार करेगा,
और वह एक तरफ हो गया जिससे बैल उसके पास से होकर निकल गया ।

दरवाजा फिर खुला,
आश्चर्यजनक रूप से इस बार पहले से भी बड़ा और भयंकर बैल निकला,
नौजवान ने सोचा कि इससे तो पहला वाला बैल ठीक था फिर उसने एक ओर होकर बैल को निकल जाने दिया ।

दरवाजा तीसरी बार खुला,
नौजवान के चहरे पर मुस्कान आ गई,
इस बार एक छोटा और मरियल बैल निकला,
जैसे ही बैल नौजवान के पास आने लगा, नौजवान ने उसकी पूँछ पकड़ने के लिए मुद्रा बना ली ताकि उसकी पूँछ सही समय पर पकड़ ले पर उस बैल की पूँछ थी ही नहीं ।

कहानी से सीख
ज़िन्दगी अवसरों से भरी हुई है,
कुछ सरल हैं और कुछ कठिन ।

पर अगर एक बार अवसर गवां दिया तो फिर वह मौका दुबारा नहीं मिलेगा ।

अतः हमे हमेशा प्रथम अवसर को ही हासिल करने का प्रयास करना चाहिए ।।

Tuesday, 16 April 2019

आत्मीय एहसास

रामायण कथा का एक अंश

जिससे हमे सीख मिलती है "एहसास" की...

    


*श्री राम, लक्ष्मण एवम् सीता' मैया* चित्रकूट पर्वत की ओर जा रहे थे,

राह बहुत *पथरीली और कंटीली* थी !

की यकायक *श्री राम* के चरणों मे *कांटा* चुभ गया !


श्रीराम *रूष्ट या क्रोधित* नहीं हुए, बल्कि हाथ जोड़कर धरती माता से *अनुरोध* करने लगे !

बोले- "माँ, मेरी एक *विनम्र प्रार्थना* है आपसे, क्या आप *स्वीकार* करेंगी ?"


*धरती* बोली- "प्रभु प्रार्थना नहीं, आज्ञा दीजिए !"


प्रभु बोले, "माँ, मेरी बस यही विनती है कि जब भरत मेरी खोज मे इस पथ से गुज़रे, तो आप *नरम* हो जाना !

कुछ पल के लिए अपने आँचल के ये पत्थर और कांटे छुपा लेना !

मुझे कांटा चुभा सो चुभा, पर मेरे भरत के पाँव मे *आघात* मत करना"


श्री राम को यूँ व्यग्र देखकर धरा दंग रह गई !

पूछा- "भगवन, धृष्टता क्षमा हो ! पर क्या भरत आपसे अधिक सुकुमार है ?

जब आप इतनी सहजता से सब सहन कर गए, तो क्या कुमार भरत सहन नही कर पाँएगें ?

फिर उनको लेकर आपके चित मे ऐसी *व्याकुलता* क्यों ?"


*श्री राम* बोले- "नही...नही माते, आप मेरे कहने का अभिप्राय नही समझीं ! भरत को यदि कांटा चुभा, तो वह उसके पाँव को नही, उसके *हृदय* को विदीर्ण कर देगा !"


*"हृदय विदीर्ण* !! ऐसा क्यों प्रभु ?",

*धरती माँ* जिज्ञासा भरे स्वर में बोलीं !


"अपनी पीड़ा से नहीं माँ, बल्कि यह सोचकर कि...इसी *कंटीली राह* से मेरे भैया राम गुज़रे होंगे और ये *शूल* उनके पगों मे भी चुभे होंगे !

मैया, मेरा भरत कल्पना मे भी मेरी *पीड़ा* सहन नहीं कर सकता, इसलिए उसकी उपस्थिति मे आप *कमल पंखुड़ियों सी कोमल* बन जाना..!!"


अर्थात 

*रिश्ते* अंदरूनी एहसास, आत्मीय अनुभूति के दम पर ही टिकते हैं ।

जहाँ *गहरी आत्मीयता* नही, वो रिश्ता शायद नही परंतु *दिखावा* हो सकता है ।


इसीलिए कहा गया है कि...

*रिश्ते*खून से नहीं, *परिवार* से नही,

*मित्रता* से नही, *व्यवहार* से नही,

बल्कि...

सिर्फ और सिर्फ आत्मीय एहसास से ही बनते और निर्वहन किए जाते हैं।

जहाँ एहसास ही नहीं, 

आत्मीयता ही नहीं ..

वहाँ अपनापन कहाँ से आएगा l

          

हम सबके लिए प्रेरणास्पद लघुकथा

Wednesday, 6 February 2019

माँ सीता की रसोई और हनुमान जी का भोजन



घटना उस समय की है जब श्री राम और देवी सीता वनवास की अवधि पूरी करके अयोध्या लौट चुके हैं। अन्य सब लोग तो श्री राम के राज्याभिषेक के उपरांत अपने अपने राज्यों को लौट गए, किंतु हनुमान जी ने श्री राम के चरणों में रहने को ही जीवन का लक्ष्य माना।

एक दिन देवी सीता के मन में आया कि हनुमान ने लंका में आकर मुझे खोज निकाला और फिर युद्ध में भी श्री राम को अनुपम सहायता की, अब भी अपने घर से दूर रह कर हमारी सेवा करते हैं, तो मुझे भी उनके सम्मान में कुछ करना चाहिए। यह विचार कर उन्होंने हनुमान को अपनी रसोई से भोजन के लिए आमंत्रित कर डाला माँ स्वयं पका कर खिलाएँगी आज अपने पुत्र हनुमान को।

सुबह से माता रसोई में व्यस्त हैं हर प्रकार से हनुमान जी की पसंद के भोजन पकाए जा रहे हैं। एक थाल में मोतीचूर के लड्डू सजे हैं, तो दुसरे में जलेबियाँ पूड़ी और कचोरी और बूंदी भी पकाए जा रहे हैं आज किसी को भोजन की आज्ञा नहीं जब तक कि हनुमान न खा लें प्रभु राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न सभी प्रतीक्षा में हैं कि कब हनुमान भोजन के लिए आयें और कब हमारी भी पेट पूजा हो।

दोपहर हुई और  निमंत्रण के समय अनुसार पवनपुत्र का आगमन हुआ बड़े शौक से आ कर माता की चरण वन्दना की और अनुमति पाकर आसन पर विराजे माँ परोसने लगी और पुत्र खाने लगा। लायो माता लायो पूड़ी दो, कचोरी दो, लड्डू दो हनुमान मांग मांग कर खा रहे हैं और माता रीझ कर खिला रही हैं थाल के थाल सफाचट होते जा रहे हैं पर हनुमान की तृप्ति नहीं हुई माता ने जितना पकाया था सब समाप्त, किंतु अभी पेट कहाँ भरा लल्ला का?

माता सीता पुनः भागी रसोई की ओर, पुनः चूल्हा जलाया, पकाना आरम्भ किया, उधर हनुमान पुकार रहे हैं, माता बहुत स्वादिष्ट भोजन है, और दीजिये, अभी पेट नहीं भरा माता पकाती जा रही हैं, हनुमान खाते जा रहे हैं भण्डार का सारा अन्न समाप्त माता पर धर्मसंकट आन पडा है, क्या करें? भागी गयीं श्री राम प्रभु से सहायता की गुहार करने प्रभु आप ही कुछ कीजिये, और भंडार का प्रबंध कीजिये, ये हनुमान तो सब चट किये जा रहा है।

श्री राम सुन कर हंस दीये, बोले, सीते, तुमने मेरे भक्त को अब तक नहीं पहचाना उसका पेट इन सबसे नहीं भरने वाला, उसे कुछ और चाहिए देवी ने पूछा, क्या है वो वस्तु जो मेरे हनुमान लल्ला को तृप्ति देगी? रामजी बोले चलो मेरे संग, मंदिर में ले गए, वहां तुलसी माँ विराजित है एक पत्ता हाथ में लिया, आँख बंद करके उसमें अपने स्नेह, अपने आशीष, अपनी कृपा का समावेश किया, और देवी को पकड़ा दिया, जायो देवी अपने पुत्र को संतुष्ट करो।

माता भी समझ चुकी अब तो अपने पुत्र की इच्छा को सौम्य मुस्कान लिए लौटीं रसोई की ओर, बोलीं, पुत्र हाथ बढायो और वो ग्रहण करो जिसकी इच्छा मन में लिए तुम मेरा पूरा भण्डार निपटा गए हनुमान जी ने हाथ बढाया और अभिमंत्रित तुलसीदल ग्रहण किया मुंह में रखते ही चित्त प्रसन्न, और आत्मा तृप्त आसन से उठ खड़े हुए, बोले माँ, आनंद आ गया आपने पहले ही दे दिया होता तो इतना परिश्रम न करना पड़ता आपको।

माता हंस पडी, बोलीं, पुत्र तुम्हारी महिमा केवल तुम्हारे प्रभु जानते हैं वो भगवान् और तुम उनके भक्त, मैं माता तो बीच में यूं ही आ गयी हनुमान ने चरणों में प्रणाम किया, बोले, माँ आप बीच में हो तो ही प्रसाद मिला है आज मुझे, आपके श्री कर से माता के नयनों में आनंद के अश्रु चमक आये, और मुख से अपार आशीष अपने हनुमान लल्ला के लिए।

जय श्री राम

Sunday, 20 January 2019

परोपकार हमेशा आपके लिए अच्छा फल लेकर के आती है।

आज हम आपको एक बेहद ही दिलचस्प कहानी बताने जा रहे हैं। दरअसल कुछ बरस पहले एक गांव में कुछ लोग एक सांप को मार रहे थे और उनका इरादा सांप को मौत के घाट उतार देने का लग रहा था। लेकिन तभी वहां एक संत आ गए और उन्होंने गांव वालों से कहा कि इस सांप को छोड़ दो और इसको जाने दो।

गांव वालों ने संत को बोला कि अगर हम इसे छोड़ देंगे तो ये हमें काट लेगा। फिर संत ने कहा कि अगर आप लोग इसे मारेंगे नहीं और परेशान नहीं करेंगे तो ये आपको बिना वजह नहीं काटेगा। गांव वालों ने संत की बात मान ली और उस सांप को छोड़ दिया और अपने-अपने घर चले गए। संत भी अपने आश्रम आ गए।

फिर अगले दिन सुबह-सुबह संत नदी पर स्नान के लिए जा रहे थे। चूंकि उस वक्त ब्रह्म मुहूर्त था इसलिए उस समय अंधेरा था। तभी संत की नज़र एक सांप पर पड़ी। संत ने बहुत कोशिश की उस सांप को भगाने की लेकिन सांप वहां से हिला नहीं।

फिर संत ने अपना रास्ता बदल लिया और दूसरे घाट पर स्नान के लिए चले गए। लौटते समय उजाला हो गया था और वे उसी रास्ते ले आश्रम लौट रहे थे जहां उन्हें सांप दिखा था। चूंकि दिन हो गया था तो रास्ते में उन्होंने देखा कि जहां सांप बैठा था, वहां से कुछ ही दूरी पर एक बड़ा गड्ढा हो गया है।

संत समझ गए की अगर सुबह यहां सांप न होता तो वे उसी रास्ते पर आगे बढ़ते तो वो अंधेरे में इस गड्ढे में गिर सकते थे। संत ने परमात्मा को धन्यवाद दिया कि एक सांप द्वारा उनकी रक्षा हुई।

बीता दें कि इस छोटी सी कथा की सीख यह है कि किसी भी प्राणी पर की गई दया और परोपकार हमेशा आपके लिए अच्छा फल लेकर के आती है। माना जाता है कि स्वयं भगवान भी ऐसे लोगों की मदद करते हैं जो दूसरों पर दया करते हैं और अच्छे काम करते हैं।

From ucbrowser

Friday, 11 January 2019

भगवान भाव के भूखे हैं धन के नही


वैदिक काल की बात है। कान्तिपुर में चोल नामक चक्रवर्ती नरेश राज्य करते थे। उनके राज्य में कोई रोगी और दुःखी नहीं था। राजा निरन्तर दान-पुण्य तथा यज्ञ किया करते थे। सर्वगुण होते हुए भी उनके मन अभिमान आ गया। वे समझने लगे कि मैं दान-पूजन करके भगवान को जितना प्रसन्न कर सकता हूँ, उतना दूसरा कोई नहीं कर सकता। वे इस गर्वानुभूति में भूल गये कि भगवान धन के नहीं भाव के भूखे होते हैं।
उनके नगर में विष्णुदास नामक एक गरीब ब्राह्मण का भी निवास था। उनका विश्वास था कि श्रद्वा-भक्ति से समर्पित फूल-पत्ते आदि को भी भगवान बड़े चाव से ग्रहण करते हैं।
समुद्र तट पर एक मन्दिर था जिसमें राजा चोल और ब्राह्मण विष्णुदास प्रतिदिन पूजा करने जाया करते थे। एक दिन राजा चोल भगवान की पूजा कर मन्दिर में बैठे थे। उसी समय भक्त विष्णुदास जल का लौटा तथा तुलसी पुष्पों से भरी छोटी-सी डलिया लिए वहां पहुंचे। विष्णुदास भक्तिभाव में थे और सीधे भगवान के पास जाकर पूर्जा अर्चना करने लगे। उन्होंने भगवान को भक्तिपूर्वक स्नान कराया। स्नान के जल से राजा के द्वारा चढ़ाये हुए सारे बहुमूल्य वस्त्राभूषण भीग गये। वह सब देखकर राजा को बहुत दुःख हुआ। उन्होंने अपना आपा खोते हुए बोला-‘ कंगले ब्राह्मण! तुझमें तो तनिक भी बुद्धि नहीं है। मैंने भगवान की कितना सुन्दर श्रृंगार किया था। तुमने सब बिगाड दिया? फूल-पत्तों से भी कोई पूजा-भक्ति होती है। भगवान को इस तरह प्रसन्न नहीं किया जाता।’
ब्राह्मण ने विनय पूर्वक कहा-‘राजन्! मेरी नज़र आपकी पूजा-सामग्री पर गयी ही नहीं। मेरी समझ में भगवान की पूजा स्वर्ण-पुष्प और आभूषणों से ही होती हो, ऐसी बात नहीं हैं। भगवान को प्रसन्न करने के लिए भाव की आवश्यता होती है, न कि धन-दौलत की। भगवान यदि धन से ही प्रसन्न होते तो हम गरीब लोग कैसे पूजा कर सकते। अतः आप धन का गर्व छोड़ दें। दूसरे लोग अपनी स्थिति के अनुसार पूजा करे, इसमें आपको भी प्रसन्न होना चाहिए।
राजा ने ब्राह्मण का पुनः तिरस्कार करते हुए कहा-‘तेरे फूल-पत्तों से भगवान प्रसन्न होते हैं या मेरी धन-सम्पत्ति के अर्पण से? अब देखूंगा कि हम दोनों में किस को पहले भगवान के दर्शन होते हैं। मैं भी भगवान को प्रसन्न करने का प्रयास करता हूँ, तू भी कर।’ ब्राह्मण ने राजा की बात मान ली।
राजा ने महल मे जाकर मुद्गल मुनि को बुलाया और उनके आचार्यत्व में एक बहुत बड़े विष्णुयज्ञ का आरम्भ कर दिया।
गरीब ब्राह्मण ने भी नियमों का पालन करते हुए भक्तिपूर्वक भगवान का पूजन करना आरम्भ कर दिया। इसी के साथ उन्होंने खाते-पीते, सोते-जागते प्रेमपूर्वक स्मरण करते हुए भगवान के दर्शन का अभ्यास किया। इसी तरह भक्ति भाव में काफी समय बीत गया।
विष्णुदास प्रातःकाल एक रोटी बनाकर रख देते और दिन में एक बार खा लेते। वे दिन-रात साधना में लगे रहते। रोज की भांति एक दिन रोटी बना कर रखी, जब खाने का समय हुआ तो पाया कि यह रोटी वहाँ थी ही नहीं। बेचारे ब्राह्मण भूखे तो थे, पर दुबारा रोटी बनाने में साधना का समय व्यय करना अनुचित समझ कर वे भूखे रह गये। दूसरे दिन रोटी बनाकर रखी और जब पूजा-अर्चना के बाद वापिस आये तो देखा कि रोटी नहीं है। इस प्रकार रोटियों के चोरी होते सात दिन बीत गये। ब्राह्मण का भूख से बुरा हाल था। आठवें दिन मन में विचार आया कि देखते हैं कि रोटी कौन चुराता है। वे रोटी बनाकर एक तरफ छिपकर खड़े हो गये।
एक चण्डाल दबे पांव आता है जो भूख से व्याकुल लग रहा था। शरीर मात्र हड्डियों का ढांचा था। उसमें दीनता छायी हुई। सर्वरूप में भगवान को देखने वाले विष्णुदास के मन में दया उमड़ पड़ी।
उन्होंने चण्डाल को आवाज लगायी। ‘ठहरो-ठहरो, रूखा अन्न कैसे खाओगे? मैं घी देता हूँ, इसके साथ रोटी लगाकर खाओ।’
चण्डाल आकस्मक ब्राह्मण को देखकर डर गया। वह रोटी लेकर वहां से भागा। विष्णुदास घी का पात्र लिए उसके पीछ-पीछे दौड़े। कुछ दूर जाने पर अत्यन्त कमजोर चण्डाल मूर्छित हो कर गिर पड़ा। ब्राह्मण विष्णुदास निकट आये और उस पर कपड़े से हवा करने लगे।
वह चण्डाल कोई नहीं स्वंय साक्षात भगवान विष्णु थे, वे साक्षात् प्रकट हो गये। विष्णुदास आनन्द में बेसुध होकर उस मनोहर छवि को एकटक होकर देखते रहे। भगवान विष्णु ने भक्त को प्रेम में आलिंगन कर अपने साथ विमान में बैठाया।
विमान आकाशपथ से चोल राजा के यज्ञस्थल के ऊपर से  निकला। चोलराजा ने देखा कि दरिद्र ब्राह्मण केवल भावपूर्ण भक्ति के प्रताप से उनके यज्ञ की पूर्णाहुति के पहले ही भगवान का प्रत्यक्ष दर्शन करके उनके साथ वैकुण्ठ जा रहा है। चोलराजा का धन-दान का सारा अभिमान चूर-चूर हो गया।

Sunday, 30 December 2018

आठ योगी महापुरुष जो आज भी जीवित हैं

ये हैं वो आठ योगी महापुरुष जो आज भी जीवित  और अमर माने जाते हैं।
अश्वस्थामा, राजा बलि, व्यास मुनि, हनुमान, बिभीषण, कृपाचार्य, परसुराम भगवान, मार्कण्डेय ऋषि ये जीवित है ।
१. महावीर हनुमान – अंजनी पुत्र हनुमान जी को अजर और अमर रहने के वरदान मिला है तथा इन की मौजूदगी रामायण और महाभारत दोनों जगह पर पाई गई है.रामायण में हनुमान जी ने प्रभु राम की सीता माता को रावण के कैद से छुड़वाने में मदद की थी और महाभारत में उन्होंने भीम के घमंड को तोडा था. सीता माता ने हनुमान को अशोक वाटिका में राम का संदेश सुनाने पर वरदान दिया था की वे सदेव अजर-अमर रहेंगे. अजर-अमर का अर्थ है की उनकी कभी मृत्यु नही होगी और नही वे कभी बूढ़े होंगे. माना जाता है की हनुमान जी इस धरती पर आज भी विचरण करते है।

२. अश्वत्थामा – अश्वत्थामा गुरु द्रोणाचर्य के पुत्र है तथा उनके मष्तक में अमरमणि विध्यमान है. अश्वत्थामा ने सोते हुए पांडवो के पुत्रो की हत्या करी थी जिस कारण भगवान कृष्ण ने उन्हें कालांतर तक अपने पापो के प्रायश्चित के लिए इस धरती में ही भटकने का श्राप दिया था. हरियाणा के करुक्षेत्र और अन्य तीर्थ में उनके दिखाई दिए जाने के दावे किये जाते है तथा मध्यप्रदेश के बुराहनपुर में उनके दिखाई दिए जाने की घटना प्रचलित है।

३. ऋषि मार्कण्डेय – ऋषि मार्कण्डेय भगवान शिव के परम भक्त है. उन्होंने भगवान शिव की कठोर तपश्या द्वारा महामृत्युंजय तप को सिद्ध कर मृत्यु पर विजयी पा ली और चिरंजीवी हो गए।

४. भगवान परशुराम - परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि और माता का नाम रेणुका था. परशुराम का पहले नाम राम था परन्तु इस शिव के परम भक्त थे. उनकी कठोर तपश्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें एक फरसा दिया जिस कारण उनका नाम परशुराम पड़ा।

५. कृपाचार्य - कृपाचार्य शरद्वान गौतम के पुत्र हैं। वन में शिकार खेलते हुए शांतनु को दो शिशु मिले जिनका नाम उन्होंने कृपि और कृप रखा तथा उनका पालन पोषण किया. कृपाचार्य कौरवो के कुलगुरु तथा अश्वत्थामा के मामा हैं, उन्होंने महाभारत के युद्ध में कौरवो को साथ दिया।

६. विभीषण – विभीषण ने भगवान राम की महिमा जान कर युद्ध में अपने भाई रावण का साथ छोड़ प्रभु राम का साथ दिया. राम ने विभीषण को अजर-अमर रहने का वरदान दिया था।

७. वेद व्यास – ऋषि व्यास ने महाभारत जैसे प्रसिद्ध काव्य की रचना की है. उनके द्वारा समस्त वेदो एवं पुराणो की रचना हुई. वेद व्यास, ऋषि पाराशर और सत्यवती के पुत्र है. ऋषि वेदव्यास भी अष्टचिरंजीवियो में सम्लित है।

८. राजा बलि – राजा बलि को महादानी के रूप में जाना जाता है. उन्होंने भगवान विष्णु के वामन अवतार को अपना सब कुछ दान कर दिया अतः भगवान विष्णु ने उन्हें पाताल का राजा बनाया और अमरता का वरदान दिया. राजा बलि प्रह्लाद के वंशज है।
                           

Monday, 24 December 2018

संतोष की प्रवृति


                 संतोष की प्रवृति

एक युवती एक संत के पास अपनी जिज्ञासा लेकर पहुंची वह बोली- "महाराज! मैं विवाह करना चाहती हूँ मैंने अनेक युवको को देख भी लिया है , परन्तु अभी  तक कोई सबसे योग्य युवक नहीं मिला! "संत बोले-बेटी! तुम पहले फूलो के बगीचे मे से सबसे सुन्दर गुलाब का फूल तोड़कर लाओ,  लेकिन शर्त यह है की एक बार आगे  बढ़ने के बाद पीछे नहीं मुड़ना!" थोड़ी देर बाद युवती खाली हाथ लोटी ! संत ने पूंछा- बेटी तुम्हे कोई सुन्दर फूल नहीं मिला..??" वह युवती बोली- "महाराज मैं अच्छे-से-अच्छे फूल की चाहत मे आगे बढती गई   मार्ग  मैं अनेक सुन्दर फूल दिखे, परन्तु मैं इस चाहत में आगे बढती गई की आगे और भी सुन्दर फूल होंगें! दुर्भाग्यवश अंत में फिर मुरझाये फूल मिले!" संत बोले- बेटी! जीवन भी इसी प्रकार है ! सबसे योग्य की तलाश में भटकते रहोगे तो जो संभव है, उससे भी हाथ धो बैठोगे! इसलिए जो प्राप्त हो सकता है, उसी में संतोष करने की प्रवृति पैदा करो! यही संभव समाधान है"!!

Tuesday, 18 December 2018

लक्ष्य और उद्देश्य



रेगिस्तान में कई ऊंट अपने मालिक के साथ जा रहे थे अंधेरा होता देख मालिक एक सराय में रुकने का आदेश दे दिया।
निन्यानवे ऊंटों को जमीन में खूंटियां गाड़कर उन्हें रस्सियों से बांध दिया मगर एक ऊंट के लिए खूंटी और रस्सी कम पड़ गई सराय में खोजबीन की, पर व्यवस्था हो नहीं पाई।
तब सराय के मालिक ने सलाह दी कि तुम खूंटी गाड़ने जैसी चोट करो और ऊंट को रस्सी से बांधने का अहसास करवाओ।
यह बात सुनकर मालिक हैरानी में पड़ गया पर दूसरा कोई रास्ता नहीं था इसलिए उसने वैसा ही किया झूठी खूंटी गाड़ी गई  चोटें की गईं ऊंट ने चोटें सुनीं और समझ लिया कि बंध चुका है वह बैठा और सो गया।
सुबह निन्यानबे ऊंटों की खूटियां उखाड़ीं और रस्सियां खोलीं सभी ऊंट उठकर चल पड़े पर एक ऊंट बैठा रहा मालिक को आश्चर्य हुआ अरे यह तो बंधा भी नहीं है फिर भी उठ नहीं रहा है।
सराय के मालिक ने समझाया तुम्हारे लिए वहां खूंटी का बंधन नहीं है मगर ऊंट के लिए है जैसे रात में व्यवस्था की वैसे ही अभी खूंटी उखाड़ने और बंधी रस्सी खोलने का अहसास करवाओ मालिक ने खूंटी उखाड़ दी जो थी ही नहीं अभिनय किया और रस्सी खोल दी जिसका कोई अस्तित्व नहीं था इसके बाद ऊंट उठकर चल पड़ा।
न केवल ऊंट बल्कि मनुष्य भी ऐसी ही(धर्म,रीति रिवाज) खूंटियों से और रस्सियों से बंधे होते हैं जिनका कोई अस्तित्व नहीं होता मनुष्य बंधता है अपने ही गलत दृष्टिकोण से मिथ्या सोच से विपरीत मान्यताओं की पकड़ से ऐसा व्यक्ति सच को झूठ और झूठ को सच मानता है वह दोहरा जीवन जीता है। उसके आदर्श और आचरण में लंबी दूरी होती है इसलिए जरूरी है कि मनुष्य का मन जब भी जागे लक्ष्य का निर्धारण सबसे पहले करे बिना उद्देश्य मीलों तक चलना सिर्फ थकान भटकाव और नैराश्य देगा मंज़िल नहीं।"

Sunday, 16 December 2018

भगवान ही आपकी बात को सुनता है

मीरा जी जब भगवान कृष्ण के लिए गाती थी तो भगवान बड़े ध्यान से सुनते थे।
सूरदास जी जब पद गाते थे तब भी भगवान सुनते थे।
और कहाँ तक कहूँ कबीर जी ने तो यहाँ तक कह दिया:- चींटी के पग नूपुर बाजे वह भी साहब सुनता है।
एक चींटी कितनी छोटी होती है अगर उसके पैरों में भी घुंघरू बाँध दे तो उसकी आवाज को भी भगवान सुनते है।
यदि आपको लगता है की आपकी पुकार भगवान नहीं सुन रहे तो ये आपका वहम है या फिर आपने भगवान के स्वभाव को नहीं जाना।
कभी प्रेम से उनको पुकारो तो सही, कभी उनकी याद में आंसू गिराओ तो सही।
मैं तो यहाँ तक कह सकता हूँ की केवल भगवान ही है जो आपकी बात को सुनता है।
एक छोटी सी कथा संत बताते है:-
एक भगवान जी के भक्त हुए थे, उन्होंने 20 साल तक लगातार भगवत गीता जी का पाठ किया।
अंत में भगवान ने उनकी परिक्षा लेते हुऐ कहा:- अरे भक्त! तू सोचता है की मैं तेरे गीता के पाठ से खुश हूँ, तो ये तेरा वहम है।
मैं तेरे पाठ से बिलकुल भी प्रसन्न नही हुआ।
जैसे ही भक्त ने सुना तो वो नाचने लगा, और झूमने लगा।
भगवान ने बोला:- अरे! मैंने कहा की मैं तेरे पाठ करने से खुश नही हूँ और तू नाच रहा है।
वो भक्त बोला:- भगवान जी आप खुश हो या नहीं हो ये बात मैं नही जानता।
लेकिन मैं तो इसलिए खुश हूँ की आपने मेरा पाठ कम से कम सुना तो सही, इसलिए मैं नाच रहा हूँ।
ये होता है भाव....
थोड़ा सोचिये जब द्रौपती जी ने भगवान कृष्ण को पुकारा तो क्या भगवान ने नहीं सुना?
भगवान ने सुना भी और लाज भी बचाई।
जब गजेन्द्र हाथी ने ग्राह से बचने के लिए भगवान को पुकारा तो क्या भगवान ने नहीं सुना?
बिल्कुल सुना और भगवान अपना भोजन छोड़कर आये।
कबीरदास जी, तुलसीदास जी, सूरदास जी, हरिदास जी, मीरा बाई जी, सेठजी, भाई पोद्दार जी, राधाबाबा जी, श्री रामसुखदास जी और न जाने कितने संत हुए जो भगवान से बात करते थे और भगवान भी उनकी सुनते थे।
इसलिए जब भी भगवान को याद करो उनका नाम जप करो तो ये मत सोचना की भगवान आपकी पुकार सुनते होंगे या नहीं?
कोई संदेह मत करना, बस ह्रदय से उनको पुकारना, तुम्हे खुद लगेगा की हाँ, भगवान आपकी पुकार को सुन रहे है !

Saturday, 15 December 2018

आनंद पर शर्त

आनंद पर शर्त

एक दिन एक उदास पति-पत्नी संत फरीद के पास पहुंचे। उन्होंने विनय के स्वर में कहा,’बाबा, दुनिया के कोने-कोने से लोग आपके पास आते हैं, वे आपसे खुशियां लेकर लौटते हैं। आप किसी को भी निराश नहीं करते। मेरे जीवन में भी बहुत दुख हैं। मुझे उनसे मुक्त कीजिए।’ फरीद ने देखा, सोचा और झटके से झोपड़े के सामने वाले खंभे के पास जा पहुंचे। फिर खंभे को दोनों हाथों से पकड़कर ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाने लगे। शोर सुनकर सारा गांव इकट्ठा हो गया। लोगों ने पूछा कि क्या हुआ तो बाबा ने कहा-‘इस खंभे ने मुझे पकड़ लिया है, छोड़ नहीं रहा है।’ लोग हैरानी से देखने लगे।

एक बुजुर्ग ने हिम्मत कर कहा- ‘बाबा, सारी दुनिया आपसे समझ लेने आती है और आप हैं कि खुद ऐसी नासमझी कर रहे हैं। खंभे ने कहां, आपने खंभे को पकड़ रखा है।’ फरीद खंभे को छोड़ते हुए बोले, ‘यही बात तो तुम सब को समझाना चाहता हूं कि दुख ने तुम्हें नहीं, तुमने ही दुखों को पकड़ रखा है। तुम छोड़ दो तो ये अपने आप छूट जाएंगे।’

 उनकी इस बात पर गंभीरता से सोचें तो इस निष्कर्ष पर पहुंचेंगे कि हमारे दुख-तकलीफ इसलिए हैं क्योंकि हमने वैसी सोच बना रखी है। ऐसा न हुआ तो क्या होगा और वैसा न हुआ तो क्या हो सकता है। सब दुख हमारी नासमझी और गलत सोच के कारण मौजूद हैं। इसलिए सिर्फ अपनी सोच बदल दीजिए, सारे दुख उसी वक्त खत्म हो जाएंगे। ऐसा नहीं है कि जितने संबुद्ध हुए हैं, उनके जीवन में सब कुछ अच्छा-अच्छा हुआ हो, लेकिन वे 24 घंटे मस्ती में रहते थे। कबीर आज कपड़ा बुन कर बेचते, तब कल उनके खाने का जुगाड़ होता था। लेकिन वह कहते थे कि आनंद झरता रहता है नानक आनंदित होकर एकतारे की तान पर गीत गाते चलते थे। एक बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि सुख और दुख सिर्फ आदतें हैं। दुखी रहने की आदत तो हमने डाल रखी है । सुखी रहने की आदत भी डाल सकते हैं।

एक प्रयोग कीजिए और तुरंत उसका परिणाम भी देख लीजिए। सुबह सोकर उठते ही खुद को आनंद के भाव से भर लीजिए। इसे स्वभाव बनाइए और आदत में शामिल कर लीजिए। यह गलत सोच है कि इतना धन, पद या प्रतिष्ठा मिल जाए तो आनंदित हो जाएंगे। दरअसल, यह एक शर्त है। जिसने भी अपने आनंद पर शर्त लगाई वह आज तक आनंदित नहीं हो सका। अगर आपने बेशर्त आनंदित जीवन जीने का अभ्यास शुरू कर दिया तो ब्रहमांड की सारी शक्तियां आपकी ओर आकर्षित होने लगेंगी।

 क्राइस्ट ने अद्भुत कहा है, ‘पहले तुम प्रभु के राज्य में प्रवेश करो यानी तुम पहले आनंदित हो जाओ, बाकी सभी चीजें तुम्हें अपने आप मिलती चली जाएंगी।

Friday, 14 December 2018

किसी के फेंके हुए मैले शब्दों को अपने मन में धारण न करें

एक गांव में एक बहुत समझदार और संस्कारी औरत रहती थी। एक बार वह अपने बेटे के साथ सुबह-सुबह कहीं जा रही थी तभी एक पागल औरत उन दोनों मां-बेटे के रास्ते में आ गई और उस लड़के की मां को बहुत बुरा-भला कहने लगी। इस पागल औरत ने लड़के की मां को बहुत सारे अपशब्द कहे लेकिन फिर भी उस औरत की बातों का मां पर कोई असर नहीं हुआ और वह मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गई।
जब उस पागल औरत ने देखा कि इस औरत पर तो उसकी बातों का कोई असर ही नहीं हो रहा है, तो वह और भी गुस्सा हो गई और उसने सोचा कि मैं और ज्यादा बुरा बोलती हूं। अब वो पागल औरत उस लड़के की मां, उसके पति और परिवार के लिए भला-बुरा कहने लगी। लड़के की मां फिर भी बिना कुछ बोले आगे बढ़ते रही। काफी देर भला-बुरा कहने के बाद भी जब सामने से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो पागल औरत थककर लड़के की मां के रास्ते से हट गई और दूसरे रास्ते पर चली गई।
उस औरत के जाते ही बेटे ने अपनी मां से पूछा कि मां उस औरत ने आपको इतना बुरा-भला कहा, पिताजी और घर के अन्य लोगों तक के लिए बुरी बातें कही, आपने उस दुष्ट की बातों का कोई जवाब क्यों नहीं दिया? वो औरत कुछ भी जो मन में आया बोलती रही और आप मुस्कुराती रही, क्या आपको उसकी बातों से जरा भी कष्ट नहीं हुआ?
उस समय मां ने बेटे को कोई जवाब नहीं दिया और चुपचाप घर चलने को कहा। जब दोनों अपने घर के अंदर पहुच गए तब मां ने कहा कि तुम यहा बैठो, मैं आती हूं। कुछ देर बाद मां अपने कमरे से कुछ मैले कपड़े लाई और बेटे को बोली कि यह लो, तुम अपने कपड़े उतारकर ये कपड़े पहन लो। इस पर बेटे ने कहा कि ये कपड़े तो बहुत ही गंदे हो रहे हैं और इनमें से तो तेज दुर्गंध आ रही है। बेटे ने उन मैले कपड़ों को हाथ में लेते ही उन्हें दूर फेंक दिया।
अब मां ने बेटे को समझाया कि जब कोई तुमसे बिना मतलब उलझता है और भला-बुरा कहता है, तब उसके मैले शब्दों का असर क्या तुम्हें अपने साफ-सुथरे मन पर होने देना चाहिए? ऐसे समय में गुस्सा होकर अपना साफ-सुथरा मन क्यों खराब करना?
किसी के फेंके हुए मैले अपशब्द हमें अपने मन में धारण करके अपना मन नहीं खराब करना चाहिए और न ही ऐसी किसी बात पर प्रतिक्रिया देकर अपना समय ही नष्ट करना चाहिए। जिस तरह तुम अपने साफ-सुथरे कपड़ों की जगह ये मैले कपड़े धारण नहीं कर सकते, उसी तरह मैं भी उस औरत के फेंके हुए मैले शब्दों को अपने साफ मन में कैसे धारण करती? यही वजह थी कि मुझे उसकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ा।

Thursday, 13 December 2018

अच्छे लोगो के साथ बुरा क्यो होता है

अच्छे लोगो के साथ ही बुरा क्यो होता है, स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने दिया इसका उत्तर, जाने।
अच्छे लोगो के साथ ही बुरा क्यो होता है, यह सवाल कई लोगो के मन मे आता होगा। मैंने तो किसी का बुरा नही किया, फिर मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ। मैं तो सदैव ही धर्म और नीति के मार्ग का पालन करता हूँ, फर मेरे साथ हमेशा बुरा क्यो होता है। ऐसे कई विचार अधिकांश लोगों के मन मे आते होंगे। ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने दिए हैं। एक बार अर्जुन भगवान श्रीकृष्ण से पूछते हैं कि हे वासुदेव! अच्छे और सच्चे बुरे लोगो के साथ ही बुरा क्यो होता है, इस पर भगवान श्री कृष्ण ने एक कहानी सुनाई। इस कहानी में हर मनुष्य के सवालों का जवाब वर्णित है।
श्री कृष्ण कहते हैं, कि एक नगर में दो पुरूष रहते थे। पहला व्यापारी जो बहुत ही अच्छा इंसान था, धर्म और नीति का पालन करता था, भगवान की भक्ति करता था और मन्दिर जाता था। वह सभी तरह के गलत कामो से दूर रहता था। वहीं दूसरा व्यक्ति जो कि दुष्ट प्रवत्ति का था, वो हमेशा ही अनीति और अधर्म के काम करता था। वो रोज़ मन्दिर से पैसे और चप्पल चुराता था, झूठ बोलता था और नशा करता था। एक दिन उस नगर में तेज बारिश हो रही थी और मन्दिर में कोई नही था, यह देखकर उस नीच व्यक्ति ने मन्दिर के सारे पैसे चुरा लिए और पुजारी की नज़रों से बचकर वहाँ से भाग निकला, थोड़ी देर बाद जब वो व्यापारी दर्शन करने के उद्देश्य से मन्दिर गया तो उस पर चोरी करने का इल्ज़ाम लग गया। वहाँ मौजूद सभी लोग उसे भला – बुरा कहने लगे, उसका खूब अपमान हुआ। जैसे – तैसे कर के वह व्यक्ति मन्दिर से बाहर निकला और बाहर आते ही एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। वो व्यापारी बुरी तरह से चोटिल हो गया।
इस वक्त उस दुष्ट को एक नोटो से भरी पोटली हाथ लगी, इतना सारा धन देखकर वह दुष्ट खुशी से पागल हो गया और बोला कि आज तो मज़ा ही आ गया। पहले मन्दिर से इतना धन मिला और फिर ये नोटों से भरी पोटली। दुष्ट की यह बात सुनकर वह व्यापारी दंग रह गया। उसने घर जाते ही घर मे मौजूद भगवान की सारी तस्वीरे निकाल दी और भगवान से नाराज़ होकर जीवन बिताने लगा। सालो बाद जब उन दोनों की मृत्यु हो गयी और दोनों यमराज के सामने गए तो उस व्यापारी ने नाराज़ स्वर में यमराज से प्रश्न किया कि मैं तो सदैव ही अच्छे कर्म करता था, जिसके बदले मुझे अपमान और दर्द मिला और इस अधर्म करने वाले दुष्ट को नोटो से भरी पोटली…आखिर क्यों? व्यापारी के सवाल पर यमराज बोले जिस दिन तुम्हारे साथ दुर्घटना घटी थी, वो तुम्हारी ज़िन्दगी का आखिरी दिन था, लेकिन तुम्हारे अच्छे कर्मों की वजह से तुम्हारी मृत्यु एक छोटी सी चोट में बदल गयी। वही इस दुष्ट को जीवन मे राजयुग मिलने की सम्भावनाएं थी, लेकिन इसके बुरे कर्मो के चलते वो राजयोग एक छोटे से धन की पोटली में बदल गया।
श्रीकृष्ण कहते हैं कि भगवान हमे किस रूप में दे रहे हैं, ये समझ पाना बेहद कठिन होता है। अगर आप अच्छे कर्म कर रहे हैं और बुरे कर्मो से दूर हैं, तो भगवान निश्चित ही अपनी कृपा आप पर बनाए रखेंगे।
जीवन मे आने वाले दुखों और परेशानियों से कभी ये न समझे कि भगवान हमारे साथ नही है, हो सकता है आपके साथ और भी बुरा होने का योग हो, लेकिन आपके कर्मों की वजह से आप उनसे बचे हुए हो।
भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बताई इस रोचक कहानी में मनुष्यों के अधिकांश सवालों के उत्तर मौजूद हैं।

Sunday, 9 December 2018

भगवान से रिश्ता हो

।। भगवान से रिश्ता हो ।।

एक बार ऐसा हुआ कि एक पंडित जी थे।
पंडित जी ने एक दुकानदार के पास पाँच सौ रुपये रख दिये,उन्होंने सोचा कि जब बच्ची की शादी होगी, तो पैसा ले लेंगे,थोड़े दिनों के बाद जब बच्ची सयानी हो गयी, तो पंडित जी उस दुकानदार के पास गये।
उसने नकार दिया कि आपने कब हमें पैसा दिया था। उसने पंडित जी से कहा कि क्या हमने कुछ लिखकर दिया है,पंडित जी इस हरकत से परेशान हो गये और चिन्ता में डूब गये।
थोड़े दिन के बाद उन्हें याद आया कि क्यों न राजा से इस बारे में शिकायत कर दें ताकि वे कुछ फैसला कर दें एवं मेरा पैसा कन्या के विवाह के लिए मिल जाये।
वे राजा के पास पहुँचे तथा अपनी फरियाद सुनाई।
राजा ने कहा-कल हमारी सवारी निकलेगी,तुम उस लालाजी की दुकान के पास खड़े रहना।
राजा की सवारी निकली। सभी लोगों ने फूलमालाएँ पहनायीं, किसी ने आरती उतारी।
पंडित जी लालाजी की दुकान के पास खड़े थे।
राजा ने कहा-गुरुजी आप यहाँ कैसे, आप तो हमारे गुरु हैं?
आइये इस बग्घी में बैठ जाइये,लालाजी यह सब देख रहे थे,उन्होंने आरती उतारी, सवारी आगे बढ़ गयी।
थोड़ी दूर चलने के बाद राजा ने पंडित जी को उतार दिया और कहा कि पंडित जी हमने आपका काम कर दिया।
अब आगे आपका भाग्य।
उधर लालाजी यह सब देखकर हैरान थे कि पंडित जी की तो राजा से अच्छी साँठ-गाँठ है।
कहीं वे हमारा कबाड़ा न करा दें।
लालाजी ने अपने मुनीम को पंडित जी को ढूँढ़कर लाने को कहा-पंडित जी एक पेड़ के नीचे बैठकर कुछ विचार कर रहे थे,मुनीम जी आदर के साथ उन्हें अपने साथ ले गये।
लालाजी ने प्रणाम किया और बोले-पंडित जी हमने काफी श्रम किया तथा पुराने खाते को देखा, तो पाया कि हमारे खाते में आपका पाँच सौ रुपये जमा है।
पंडित जी दस साल में ब्याज के बारह हजार रुपये हो गये,पंडित जी आपकी बेटी हमारी बेटी है।
अत: एक हजार रुपये आप हमारी तरफ से ले जाइये तथा उसे लड़की की शादी में लगा देना,इस प्रकार लालाजी ने पंडित जी को तेरह हजार रुपये देकर प्रेम के साथ विदा किया,जब.... मात्र एक राजा के साथ सम्बंध होने भर से विपदा दूर जो जाती है तो हम सब भी अगर इस दुनिया के राजा, दीनदयालु भगवान .से अगर अपना सम्बन्ध जोड़ लें...............तो आपकी कोई समस्या, कठिनाई या फिर आपके साथ अन्याय का .....कोई प्रश्न ही नही उत्पन्न होता।।

Saturday, 8 December 2018

हमारी भावनाऐं और हमारा विकाश

हमारी भावनाऐं और हमारा विकाश.

एक गरीब आदमी राह पर चलते भिखारियों को देखकर हमेंशा दु:खी होता और भगवान से प्रार्थना करता कि:- “हे भगवान! मुझे इस लायक तो बनाता कि मैं इन बेचारे भिखारियों को कम से कम 1 रूपया दे सकता।
.
“भगवान ने उसकी सुन ली और उसे एक अच्छी कम्पनी में काम मिल गया।

अब उसे जब भी कोई भिखारी दिखाई देता, वह उन्हें 1 रूपया अवश्य देता, लेकिन वह 1 रूपया देकर सन्तुष्ट नहीं था।
.
इसलिए वह जब भी भिखारियोंको 1 रूपए का दान देता, ईश्वर से प्रार्थना करता कि:- “हे भगवान! 1 रूपए में इन बेचारों का क्या होगा?
कम से कम मुझे ऐसा तो बनाता कि मैं इन बेचारे भिखारियों को 10 रूपया दे सकता। एक रूपए में आखिर होता भी क्या है"

संयोग से कुछ समय बाद उसी कम्पनी में उसकी तरक्की हो गई और वह उसी कम्पनी में मेनेजर बन गया, जिससे उसका स्तर ऊंचा हो गया। उसने अच्छी सी महंगी कार खरीद ली, बडा घर बनवा लिया।

फिर भी उसे जब भी कोई भिखारी दिखाई देता, वह अपनी अपनी कार रोककर उन्हें 100 रूपया दे देता, मगर फिर भी उसे खुशी नहीं थी।
.
वह अब भी भगवान से प्रार्थना करता कि:“100 रूपए में इन बेचारों का क्या भला होता होगा?
काश मैं ऐसा बन पाता कि जो भी भिखारी मेरे सामने से गुजरता, वो भिखारी ही न रह जाता।“संयोग से नियति ने फिर उसका साथ दिया और वो कॉर्पोरेट जगत का चेयरमैन चुन लिया गया।
.
अब उसके पास धन की कोई कमी नहीं थी। मंहगी कार, बंगला, प्रथम श्रेणी का रेल टिकट आदि उसके लिए अब पुरानी बातें हो चुकी थीं। अब वह हमेंशा अपने स्वयं के हवाई जहाज में ही सफर करता था और एक शहर से दूसरे शहर नहीं बल्कि एक देश से दूसरे देश में घूमता था।

लेकिन गरीब, निर्धनों के प्रति उसकी प्रार्थनाऐं अभी भी वैसी ही थीें, जैसी तब थीं, जब वह एक गरीब व्यक्ति था।
.
इस लघु कथा का सार यह है कि आपकी नियति या आपका भाग्य अापकी भावनाओं पर ही निर्भर करता है।

आप जैसी भावनाऐं रखते हैं, वैसे ही बनते जाते हैं। इसलिए आप जैसा बनना चाहते हैं, वैसी ही भावनाऐं रखिये।

प्रेम मन के भीतर अपने आप अंकुरित होने वाली भावना है


एक बार संत राबिया एक धार्मिक पुस्तक पढ़ रही थीं। पुस्तक में एक जगह लिखा था,
"शैतान से घृणा करो, प्रेम से नहीं।" राबिया ने वह लाइन काट दी।
कुछ दिन बाद उनसे मिलने एक संत आए। वह उस पुस्तक को पढ़ने लगे। उन्होंने कटा हुआ वाक्य देख कर सोचा कि किसी नासमझ ने उसे काटा होगा। उसे धर्म का ज्ञान नहीं होगा।
उन्होंने राबिया को वह पंक्ति दिखा कर कहा- "जिसने यह पंक्ति काटी है वह जरूर नास्तिक होगा।"
राबिया ने कहा- "इसे तो मैंने ही काटा है।"
संत ने अधीरता से कहा- "तुम इतनी महान संत होकर यह कैसे कह सकती हो कि शैतान से घृणा मत करो। शैतान तो इंसान का दुश्मन होता है।"
इस पर राबिया ने कहा- "पहले मैं भी यही सोचती थी कि शैतान से घृणा करो। लेकिन उस समय मैं प्रेम को समझ नहीं सकी थी। लेकिन जब से मैं प्रेम को समझी, तब से बड़ी मुश्किल में पड़ गई हूं कि घृणा किससे करूं। मेरी नजर में घृणा लायक कोई नहीं है।"
संत ने पूछा- "क्या तुम यह कहना चाहती हो कि जो हमसे घृणा करते हैं, हम उनसे प्रेम करें।"
राबिया बोली- "प्रेम किया नहीं जाता। प्रेम तो मन के भीतर अपने आप अंकुरित होने वाली भावना है। जो ईश्वर को भीतर जान लेने के पश्चात ही उसका स्फुरण होता है। प्रेम के अंकुरित होने पर मन के अंदर घृणा के लिए कोई जगह नहीं होगी।
हम सबकी एक ही तकलीफ है। हम सोचते हैं कि हमसे कोई प्रेम नहीं करता। यह कोई नहीं सोचता ,कि प्रेम दूसरों से लेने की चीज नहीं है, यह देने की चीज है। हम प्रेम देते हैं। यदि शैतान से प्रेम करोगे तो वह भी प्रेम का हाथ बढ़ाएगा।"
संत ने कहा- "अब समझा, राबिया! तुमने उस पंक्ति को काट कर ठीक ही किया है। दरअसल हमारे ही मन के अंदर प्रेम करने का अहंकार भरा है। इसलिए हम प्रेम नहीं करते, प्रेम करने का नाटक करते हैं। यही कारण है कि संसार में नफरत और द्वेष फैलता नजर आता है।"

प्रेम का पौधा अन्तर्घट(ह्रदय) में उगता है ,बाहरी जमीं पर नहीं और वह पूर्ण संत के सान्निध्य में पुष्पित एवं पल्लवित और खुशनुमा होता है!

Sunday, 18 November 2018

सुनो नव-युगल

सुनो नव-युगल

राधिका और नवीन को आज तलाक के कागज मिल गए थे ।दोनो साथ ही कोर्ट से बाहर निकले। दोनो के परिजन साथ थे और उनके चेहरे पर विजय और सुकून के निशान साफ झलक रहे थे,चार साल की लंबी लड़ाई के बाद आज फैसला हो गया था।

दस साल हो गए थे शादी को मगर साथ में छः साल ही रह पाए थे क्योंकि चार साल तो तलाक की कार्यवाही में लग गए ।

राधिका के हाथ मे दहेज के समान की लिस्ट थी जो अभी नवीन के घर से लेना था और नवीन के हाथ मे गहनों की लिस्ट थी जो राधिका से लेने थे ।

साथ मे कोर्ट का यह आदेश भी था कि नवीन दस लाख रुपये की राशि एकमुश्त राधिका को चुकाएगा ।

राधिका और नवीन दोनो एक ही टेम्पो में बैठकर नवीन के घर पहूँचे,दहेज में दिए समान की निशानदेही राधिका को करनी थी ।

इसलिए चार वर्ष बाद ससुराल जा रही थी, आखरी बार बस उसके बाद कभी नही आना था उधर ।

सभी परिजन अपने अपने घर जा चुके थे,बस तीन प्राणी बचे थे, नवीन, राधिका और राधिका की माता जी ।

नवीन घर मे अकेला ही रहता था,मां-बाप और भाई आज भी गांव में ही रहते हैं।

राधिका और नवीन का इकलौता बेटा जो अभी सात वर्ष का है कोर्ट के फैसले के अनुसार बालिग होने तक वह राधिका के पास ही रहेगा,नवीन महीने में एक बार उससे मिल सकता है ।

घर मे प्रवेश करते ही पुरानी यादें ताज़ी हो गई,कितनी मेहनत से सजाया था इसको राधिका ने,एक एक चीज में उसकी जान बसी थी ।

सब कुछ उसकी आँखों के सामने बना था,एक एक ईंट से धीरे धीरे बनते घरोंदे को पूरा होते देखा था ।

उसने,सपनो का घर था उसका, कितनी शिद्दत से नवीन ने उसके सपने को पूरा किया था ।

नवीन थका हारा सा सोफे पर पसर गया, बोला "ले लो जो कुछ भी चाहिए मैं तुझे नही रोकूंगा"

राधिका ने अब गौर से नवीन को देखा,चार साल में कितना बदल गया है,बालों में सफेदी झांकने लगी है,शरीर पहले से आधा रह गया है,चार साल में चेहरे की रौनक गायब हो गई ।

वह स्टोर रूम की तरफ बढ़ी जहाँ उसके दहेज का अधिकतर समान पड़ा था,सामान ओल्ड फैशन का था इसलिए कबाड़ की तरह स्टोर रूम में डाल दिया था, मिला भी कितना था उसको दहेज, प्रेम विवाह था दोनो का,घर वाले तो मजबूरी में साथ हुए थे ।

प्रेम विवाह था तभी तो नजर लग गई किसी की। क्योंकि प्रेमी जोड़ी को हर कोई टूटता हुआ देखना चाहता है ।

बस एक बार पीकर बहक गया था नवीन, हाथ उठा बैठा था उस पर,बस वो गुस्से में मायके चली गई थी, फिर चला था लगाने सिखाने का दौर ।

इधर नवीन के भाई भाभी और उधर राधिका की माँ। नौबत कोर्ट तक जा पहुंची और तलाक हो गया ।

न राधिका लौटी और न नवीन लाने गया।

राधिका की माँ बोली "कहाँ है तेरा सामान ? इधर तो नही दिखता, बेच दिया होगा इस शराबी ने ?"

"चुप रहो माँ" राधिका को न जाने क्यों नवीन को उसके मुँह पर शराबी कहना अच्छा नही लगा ।

फिर स्टोर रूम में पड़े सामान को एक एक कर लिस्ट में मिलाया गया।

बाकी कमरों से भी लिस्ट का सामान उठा लिया गया ।

राधिका ने सिर्फ अपना सामान लिया नवीन के समान को छुवा भी नहीं।  फिर राधिका ने नवीन को गहनों से भरा बैग पकड़ा दिया।

नवीन ने बैग वापस राधिका को दे दिया " रखलो, मुझे नही चाहिए काम आएगें तेरे मुसीबत में "

गहनों की किम्मत 15 लाख से कम नही थी।

"क्यूँ, कोर्ट में तो तुम्हरा वकील कितनी दफा गहने-गहने चिल्ला रहा था"

"कोर्ट की बात कोर्ट में खत्म हो गई, राधिका, वहाँ तो मुझे भी दुनिया का सबसे बुरा जानवर और शराबी साबित किया गया है,सुनकर राधिका की माँ ने नाक भों चढ़ाई ।

"नहीं चाहिए वो दस लाख भी नहीं चाहिए"

"क्यूँ ?" कहकर नवीन सोफे से खड़ा हो गया ।

"बस यूँ ही" राधिका ने मुँह फेर लिया।

 "इतनी बड़ी जिंदगी पड़ी है कैसे काटोगी ? ले जाओ,काम आएगें"

इतना कह कर नवीन ने भी मुंह फेर लिया और दूसरे कमरे में चला गया, शायद आंखों में कुछ उमड़ा होगा जिसे छुपाना भी जरूरी था ।

राधिका की माता जी गाड़ी वाले को फोन करने में व्यस्त थी  ।

राधिका को मौका मिल गया,वो नवीन के पीछे उस कमरे में चली गई ।

वो रो रहा था,अजीब सा मुँह बना कर ।

जैसे भीतर के सैलाब को दबाने दबाने की जद्दोजहद कर रहा हो, राधिका ने उसे कभी रोते हुए नहीं देखा था, आज पहली बार देखा न जाने क्यों दिल को कुछ सुकून सा मिला,मग़र ज्यादा भावुक नही हुई ।

सधे अंदाज में बोली "इतनी फिक्र थी तो क्यों दिया तलाक ?"

"मैंने नही तलाक तुमने दिया"

"दस्तखत तो तुमने भी किए"

"माफी नही माँग सकते थे ?"

"मौका कब दिया तुम्हारे घर वालों ने। जब भी फोन किया काट दिया।"

"घर भी आ सकते थे"?

"हिम्मत नही थी?"

राधिका की माँ आ गई। वो उसका हाथ पकड़ कर बाहर ले गई।

"अब क्यों मुँह लग रही है इसके ? अब तो रिश्ता भी खत्म हो गया"

माँ - बेटी बाहर बरामदे में सोफे पर बैठकर गाड़ी का इंतजार करने लगी,राधिका के भीतर भी कुछ टूट रहा था,दिल बैठा जा रहा था,वो सुन्न सी पड़ती जा रही थी,जिस सोफे पर बैठी थी उसे गौर से देखने लगी,कैसे कैसे बचत कर के उसने और नवीन ने वो सोफा खरीदा था। पूरे शहर में घूमी तब यह पसन्द आया था ।

फिर उसकी नजर सामने तुलसी के सूखे पौधे पर गई,कितनी शिद्दत से देखभाल किया करती थी,उसके साथ तुलसी भी घर छोड़ गई ।

घबराहट और बढ़ी तो वह फिर से उठ कर भीतर चली गई ,माँ ने पीछे से पुकारा मगर उसने अनसुना कर दिया, नवीन बेड पर उल्टे मुंह पड़ा था, एक बार तो उसे दया आई उस पर, मग़र  वह जानती थी कि अब तो सब कुछ खत्म हो चुका है इसलिए उसे भावुक नही होना है ।

उसने सरसरी नजर से कमरे को देखा। अस्त व्यस्त हो गया है पूरा कमरा,कहीं कहीं तो मकड़ी के जाले झूल रहे हैं।

कितनी नफरत थी उसे मकड़ी के जालों से ?

फिर उसकी नजर चारों और लगी उन फोटो पर गई जिनमे वो नवीन से लिपट कर मुस्करा रही थी।
   
कितने सुनहरे दिन थे वो !

इतने में माँ फिर आ गई। हाथ पकड़ कर फिर उसे बाहर ले गई।

बाहर गाड़ी आ गई थी, सामान गाड़ी में डाला जा रहा था,राधिका सुन्न सी बैठी थी, नवीन गाड़ी की आवाज सुनकर बाहर आ गया।

अचानक नवीन कान पकड़ कर घुटनो के बल बैठ गया।

बोला--" मत जाओ माफ कर दो"

शायद यही वो शब्द थे जिन्हें सुनने के लिए चार साल से तड़प रही थी। सब्र के सारे बांध एक साथ टूट गए। राधिका ने कोर्ट के फैसले का कागज निकाला और फाड़ दिया ।

और मां कुछ कहती उससे पहले ही लिपट गई नवीन से। साथ में दोनो बुरी तरह रोते जा रहे थे।
दूर खड़ी राधिका की माँ समझ गई कि कोर्ट का आदेश दिलों के सामने कागज से ज्यादा कुछ नहीं।
   
काश उनको पहले मिलने दिया होता ?

तो हे युगल दंपत्ति आपसे मेरी एक प्रार्थना है कि यदि आपस में कोई बात बिगड़ जाए तो एक को झुक कर माफी मांँग लेनी चाहिए ना कि इसे अपना ईगो बना लेवे ।